एक्सप्लोरर

Bettiah Boat Capsized: बेतिया में नाव पलटी, नदी पार कर स्कूल जा रहे थे शिक्षक, हीरो बनकर ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

Bettiah News: श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहा पटजीरवा घाट की घटना है. इस घटना को लेकर सभी शिक्षक नाराज दिख रहे हैं. डीएम ने पूरे मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है.

Bettiah Boat Capsized: बिहार के बेतिया में सोमवार (09 सितंबर) की सुबह एक नाव हादसा हो गया. गंडक नदी को पार कर शिक्षकों को स्कूल जाना था. इस बीच शिक्षकों से भरी नाव गंडक नदी में पलट गई. बताया जा रहा है कि नाव पर 20-22 के आसपास शिक्षक सवार थे. नाव पलटने के बाद श्रीनगर थाना क्षेत्र के पूजहा पटजीरवा घाट पर अफरातफरी मच गई. हालांकि राहत की खबर है कि सभी शिक्षकों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. 

इस हादसे में चार शिक्षकों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना को लेकर सभी शिक्षक नाराज दिख रहे हैं. मौके पर कुछ शिक्षकों ने बताया कि ये सभी दियारा के विभिन्न विद्यालयों में जा रहे थे. बताया जाता है कि नाव जैसे ही खुली तो दूसरे नाव से टकराने के बाद संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद नाव पलट गई और उस पर सवार सभी शिक्षक डूबने लगे.

इस हादसे में डूबने वाले लगभग सभी शिक्षकों की पहचान हो गई है. डूबने वालों में महिला और पुरुष दोनों थे. इनमें मुन्ना कुमार, संतोष कुमार चौधरी, अर्चना कुमारी, रूपा कुमारी, श्वेता कुमारी, लक्ष्मण कुमार भारती, पुष्पा कुमारी, देवेंद्र कुमार, स्नेह लता कुमारी, अख्तर आलम, सुमित कुमार, संदीप कुमार, गुड्डू कुमार चौरसिया, प्रतिमा पाठक, गोपाल कुमार, रीता कुमारी, बेबी कुमारी, जहीर आलम, आभा कुमारी, रेखा गुप्ता, उपेंद्र कुमार, मोहम्मद आजम अली आदि शामिल हैं.

ग्रामीणों ने तुरंत बचाने के लिए नदी में लगाई छलांग

उधर सभी शिक्षकों को डूबता देख ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सभी शिक्षकों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े. हीरो बनकर सभी शिक्षकों को ग्रामीणों ने बचा लिया. शिक्षकों को बचाने वाले ग्रामीणों में राजेश मुखिया, राधेश्याम मुखिया, प्रदीप कुमार, रामचंद्र मुखिया हैं. ये सभी पूजहा पटजीरवा के रहने वाले हैं.

वहीं पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी दिनेश राय ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी को निचले इलाके में स्थित शिक्षकों को सुरक्षित जगह पदस्थापित करने का निर्देश दिया गया है. पूरे मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है.

यह भी पढ़ें- जमीन सर्वे के बीच खूनी खेल! 'वंशावली सही से बनवाना, नहीं तो...', भतीजे की धमकी के बाद मिली चाचा की लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
AK-47 चोरी मामला: 5 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, सबूतों के अभाव में 9 बरी
AK-47 चोरी मामला: 5 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, सबूतों के अभाव में 9 बरी
मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
RJD को समर्थन देगी AIMIM? तेजस्वी से चर्चा के बाद अख्तरुल ईमान बोले, 'असदुद्दीन ओवैसी...'
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव से हुई बातचीत पर अख्तरुल ईमान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget