एक्सप्लोरर

'चुनावी शंखनाद होगा', दिलीप जायसवाल ने बता दिया पीएम मोदी की बिहार यात्रा का मकसद

Dilip Jaiswal: एनडीए को लेकर आरजेडी के दावे पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि आरजेडी सपना देख रही है. इन लोगों को कोई काम नहीं रह गया है. आरजेडी अपने काम पर ध्यान दे. दूसरे के घर झांकने का दुस्साहस न करें.

Dilip Jaiswal Statement: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने एनडीए की बैठक के बाद एबीपी न्यूज से आरजेडी के दावे और पीएम की यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि चुनावी साल है. 24 अप्रैल को पीएम मोदी मधुबनी दौरे पर आ रहे हैं. पंचायती राज दिवस है. रैली है. उसमें पंचायत प्रतिनिधि, बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और आम लोग भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि चुनावी शंखनाद होगा.

'पीएम मोदी की ऐतिहासिक रैली होगी'

दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज बैठक हुई, जिसमें बिहार एनडीए के दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे. 10 जिलों के एनडीए के विधायक विधान पार्षद सांसद मौजूद रहे. केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह भी थे. पीएम मोदी की ऐतिहासिक रैली होगी. लाखों की संख्या में लोग सुनने आएंगे. एनडीए एकजुट है. पीएम मोदी मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, सीतामढ़ी और समस्तीपुर समेत 10 जिलों के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. 

एनडीए को लेकर आरजेडी के दावे पर उन्होंने कहा कि आरजेडी सपना देख रही है. इन लोगों को कोई काम नहीं रह गया है. आरजेडी अपने काम पर ध्यान दे. दूसरे के घर झांकने का दुस्साहस न करें. पहले अपने इंडी गठबंधन को एकजुट रख लें. तेजस्वी की सीएम उम्मीदवारी पर महागठबंधन में जारी घमासान पर कहा कि परिवारवाद की पराकाष्ठा पर यह लोग हैं. लालू तेजस्वी से पूछना चाहता हूं, "क्यों नहीं यादव परिवार का गरीब बेटा बिहार का मुख्यमंत्री हो सकता है? लालूजी बताइए सिर्फ क्यों आपका ही बेटा मुख्यमंत्री हो सकता है? तेजस्वी में क्या योग्यता है? लालू सिर्फ अपने परिवार में सिमटे हुए हैं."  

बीजेपी-जेडीयू को लेकर आरजेडी का दावा 

बता दें कि आरजेडी मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव का दावा है कि बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन टूटेगा. नीतीश बीजेपी को निपटाते हैं या बीजेपी नीतीश को निपटाएगी, बस यह देखना है. जेडीयू में दो धड़े हैं. एक खेमा ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी का है, जो बीजेपी के साथ गठबंधन रखना चाहता है.

आरजेडी का कहना है कि दूसरा खेमा नीतीश की जाति वाले नेताओं का है. यह खेमा लगातार नीतीश को सावधान कर रहा है कि बीजेपी जेडीयू को लील जाएगी. नीतीश अचेत हैं, लेकिन कभी भी बड़ा फैसला ले सकते हैं. बीजेपी जेडीयू गठबंधन में रहकर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी यह तय है. बीजेपी ने अब तक नीतीश को मुख्यमंत्री उम्मीदवार नहीं मानी है. बस कहती है नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है. यह खतरनाक बात है.

ये भी पढ़ें: चुनावी साल में बिहार को सौगात देने फिर आ रहे पीएम मोदी, बोले शिवराज सिंह- करोड़ों की योजनाओं का होगा उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget