एक्सप्लोरर

VIDEO: तेजस्वी के नेता का शराब पीते वीडियो वायरल, BJP ने एक्स पर किया पोस्ट, गंजी में दिखे शक्ति यादव

Shakti Yadav Drinking Alcohol: बीजेपी ने जिस वीडियो को शेयर किया है वह 43 सेकेंड का है. हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है इसकी पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता है.

Shakti Yadav Video: बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है. पूर्ण शराबबंदी के बावजूद प्रदेश में यह पूरी तरह से बंद नहीं हो सका है. आए दिन चोरी-छुपे इसका लोग सेवन करते हैं. कई बार पकड़े भी जाते हैं. बॉर्डर इलाकों से भारी मात्रा में शराब जब्त भी की जाती है. कई बार इसको लेकर विपक्ष के नेता सीएम नीतीश कुमार को घेरते भी हैं कि प्रदेश में नाम मात्र का कानून है. अब सवाल उठाने वाले ही शराब पी रहे हैं और कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल से आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव का एक वीडियो बुधवार (12 फरवरी) को शेयर किया गया है.

'नशे में डूबे हैं राजद के मुख्य प्रवक्ता'

बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल से वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है, "देखिए, शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते राजद के मुख्य प्रवक्ता!". वीडियो पर टेक्स्ट लिखा गया है, "पहले तेजस्वी ने शराब व्यापारियों से लिया चंदा, अब शराब के नशे में डूबे हैं राजद के मुख्य प्रवक्ता". बीजेपी ने जिस वीडियो को शेयर किया है वह 43 सेकेंड का है. 

इस वीडियो में आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव गंजी पहने सोफा पर बैठे नजर आ रहे हैं. उनके सामने एक टेबल है जिस पर कई ग्लास रखे हुए हैं. शराब भी है. वीडियो में दिख रहा है कि शक्ति यादव ग्लास में शराब पी रहे हैं. हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है इसकी पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता है. वीडियो में शक्ति यादव के अलावा तीन-चार लोग और दिख रहे हैं.

वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की मांग

उधर दूसरी ओर अब वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ही यूजर्स कार्रवाई की मांग करने लगे हैं. कुणाल शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा, "कार्रवाई कौन करेगा? आप लोग कार्रवाई कीजिए". एक यूजर ने बिहार पुलिस और पटना पुलिस को टैग कर अवगत कराया है. वहीं एक यूजर ने पुलिस को टैग करके लिखा, "कहां है आपका कानून, क्या सच में कानून सबके लिए एक है, अगर है तो फिर ये अब तक बाहर कैसे है जेल के? शर्म बची है तो कार्रवाई करें."

यह भी पढ़ें- महाकुंभ 2025: UP से सटे बॉर्डर पर जाम को लेकर आया बिहार के DGP का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget