एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: UP से सटे बॉर्डर पर जाम को लेकर आया बिहार के DGP का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Maha Kumbh 2025: पिछले दो-तीन दिनों से रोहतास और कैमूर में तीन-चार जगहों पर लंबा जाम लगा हुआ है. इस इलाके से गुजरने वाले ज्यादातर वाहन महाकुंभ जाने वाले होते हैं.

Maha Kumbh 2025: बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में लगे जाम को लेकर बुधवार (12 फरवरी) को कहा कि महाकुंभ में जिस दिन शाही स्नान होता है, उससे पहले बिहार से यूपी जाने वाले बड़े वाहनों को रोक दिया जाता है, ताकि उत्तर प्रदेश में 'प्रेशर' नहीं पड़े. इस कारण कुछ समय के लिए यातायात में व्यवधान पड़ता है, लेकिन धीरे-धीरे यातायात को व्यवस्थित कर लिया जाएगा.

दरअसल, पिछले दो-तीन दिनों से रोहतास और कैमूर में तीन-चार जगहों पर लंबा जाम लगा हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार, रोहतास के शिवसागर इलाके में कैमूर के मोहनिया और दुर्गावती क्षेत्र से निकलना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो गया है. बताया जा रहा है कि जाम की यह स्थिति दोनों लेन की है. महाकुंभ जाने और वहां से लौटने वाले वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने डायवर्सन भी जाम हो जा रहे हैं. इस इलाके से गुजरने वाले ज्यादातर वाहन महाकुंभ जाने वाले होते हैं.

जाम के कारण धीरे-धीरे सरक रहीं गाड़ियां

इसी तरह कैमूर के मोहनिया में भी जाम के हालात कमोबेश ऐसे ही हैं. दोनों लेन पर पिछले दो दिनों से भीषण जाम है. जाम में फंसने वाले यात्रियों में बिहार के अलावा झारखंड के भी लोग हैं. सड़कों पर जाम के कारण गाड़ियां धीरे-धीरे सरक रही हैं.

दूसरी ओर बिहार में बीमार पुलिसकर्मियों को नौकरी से रिटायर करने के सवाल पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि सेवा संहिता में यह प्रावधान है. समय-समय पर समीक्षा की जाती है और जो सेवा, कर्तव्य उनसे अपेक्षित है, उसे पूरा नहीं करने की स्थिति में उन्हें सेवानिवृत्त करके पेंशन का प्रावधान है. यह पहले की व्यवस्था है. यह कोई नई बात नहीं है. प्रेस, पुलिस सहित अन्य स्टिकर लगे वाहनों की जांच के संबंध में उन्होंने कहा कि बहुत मामलों में ऐसा देखा गया है कि ऐसे स्टिकर का इस्तेमाल अवैध कार्यों में भी किया जा रहा है. पुलिस को कहा गया है कि इसकी जांच करें.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ के चलते रेलवे स्टेशन पर ऐसे कंट्रोल होगी भीड़, बिहार पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget