एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार के इस नेता पर अब BJP की नजर, पार्टी में शामिल कराने के लिए सम्राट चौधरी तैयार

Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार की पार्टी से धीरे-धीरे कई नेता अलग होते जा रहे हैं. सोमवार को एक और नेता के इस्तीफे की खबर सामने आई है.

पटना: लोकसभा चुनाव से पहले ही धीरे-धीरे सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी से कई नेता उनका दामन छोड़ते जा रहे हैं. ऐसे नेताओं की लिस्ट लंबी है और विपक्षी दलों का दावा है कि अभी ये शुरुआत है. कुछ महीने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी से अलग हुए आरएलजेडी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा था कि जेडीयू में भगदड़ मचेगी. कई नेता अलग हो सकते हैं. धीरे-धीरे यह दिख रहा है. ऐसे नेताओं पर बीजेपी की नजरें टिकी हैं. उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए बीजेपी के नेता तैयार हैं.

भारतीय जनता पार्टी की नजर अब जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता रहे डॉक्टर सुनील कुमार सिंह पर है. सोमवार (22 जनवरी) को जैसे ही खबर सामने आई कि सुनील कुमार सिंह ने जेडीयू से इस्तीफा दे दिया है तो सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि अब वह बीजेपी में तो नहीं जाने वाले. हालांकि बीजेपी उनके स्वागत के लिए पहले से तैयार है.

सम्राट चौधरी ने कहा- 'राममय हो चुके सुनील सिंह'

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज प्रभु श्रीराम आ गए. आज हम सभी मिलकर पूरे भारतवर्ष के लोग स्वागत करते हैं कि श्रीराम फिर से अयोध्या की नगरी में राजा के रूप में स्थापित हो गए हैं. इसी दौरान पत्रकारों के सवाल पर कि सुनील कुमार सिंह ने जेडीयू पर आरोप लगाया है कि वहां (जेडीयू में) सब गैंग हो चुका है. इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि जेडीयू के प्रवक्ता सुनील सिंह राममय हो चुके हैं. हम तो स्वागत करेंगे कि वो बीजेपी में आ जाएं.

बता दें कि सुनील कुमार सिंह जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता थे. इस्तीफा देने का पत्र सोमवार को सामने आया है. हालांकि पत्र पर सात दिसंबर की ही तारीख है. सुनील कुमार सिंह ने आरोप लगाए हैं कि जेडीयू को एक गैंग ने घेर रखा है. इस आरोप के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह बीजेपी में जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Sunil Kumar Singh Resign: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका, सुनील कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget