एक्सप्लोरर

Sunil Kumar Singh Resign: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका, सुनील कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा, जानें कारण

JDU Sunil Kumar Singh Resign: सुनील कुमार सिंह ने सात दिसंबर को ही पत्र लिखा था. यह पत्र अब सामने आया है. बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी से जुड़े नेता और प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह (Sunil Kumar Singh) ने इस्तीफा दे दिया है. सुनील कुमार सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा (Umesh Kushwaha) को पत्र लिखा है. उन्होंने इस्तीफा देने का कारण भी बताया है. सुनील कुमार सिंह ने सोमवार (22 जनवरी) को मीडिया को बयान दिया है कि पार्टी (जेडीयू) को एक गैंग गिरोह ने घेर रखा है. कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जाती है.

सुनील कुमार सिंह ने पत्र में क्या लिखा?

सबसे पहले यह जान लें कि सुनील कुमार सिंह ने सात दिसंबर को ही पत्र लिखा था. यह पत्र अब सामने आया है. पत्र में लिखा गया है, "मैं डॉ. सुनील कुमार सिंह व्यक्तिगत कारण से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देता हूं. पार्टी के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री बिहार, नीतीश कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के मार्गदर्शन में काम करने का और बहुत कुछ सीखने का मौका मिला."

"कोविड 19 जैसे विषम काल के समय चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पार्टी के बैनर तले समाज सेवा करने का मौका मिला. टीकाकरण शिविर, जागरूकता अभियान, निःशुल्क टेली कंसल्टेशन, वेबिनार, जागरूकता रथ सहित अनेकों काम किया जिससे राज्य की जनता को लाभ मिला. पार्टी के बैनर तले इस पुनीत कार्य को हम कभी भूल नहीं सकते. पार्टी के सभी प्रवक्ता, नेता और कार्यकर्ता का प्यार और साथ देने के लिए शुक्रिया. पार्टी के विभिन्न पदों पर रह कर काम किया, मेरे लिए सुखद अनुभव रहा."

बीजेपी में शामिल होंगे सुनील कुमार सिंह?

सुनील कुमार के इस्तीफा देने के बाद अब इसकी चर्चा शुरू हो गई है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि बीजेपी में शामिल होने को लेकर अभी सुनील कुमार सिंह ने कोई बयान नहीं दिया है. उनके इस्तीफे से पहले भी जेडीयू से कई लोगों ने इस्तीफा दे चुका है. लगातार बीजेपी और एनडीए से जुड़े नेताओं की ओर से कहा जा रहा है कि जेडीयू में भगदड़ मचने वाली है.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले तेज प्रताप यादव बोले- 'राम को लाना है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget