एक्सप्लोरर

BJP के मंत्री ने जगदानंद सिंह को पार्टी में आने का दिया ऑफर, कहा- कहीं ना हो जाए रघुवंश बाबू वाली हालत

मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि जगदानंद सिंह बहुत सिद्धांतवादी नेता हैं और बड़े ईमानदारी से काम करते हैं. उनसे अच्छा उस दल में कोई व्यक्ति नहीं हैं. पर जो अच्छा है, उसकी उस दल में कदर नहीं है.

पटना: बिहार के सियासी गलियारों में ऐसी चर्चाएं हैं कि तेज प्रताप यादव के बयानों से नाराज आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी से दूरी बना ली है. जगदानंद सिंह की नाराजगी की चर्चाओं को बल इसलिए भी मिल रहा क्योंकि वे बीते कई दिनों से पार्टी कार्यालय नहीं गए हैं. यहां तक कि वे 15 अगस्त को पार्टी कार्यालय में आयोजित झंडोत्तोलन के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे.

बीजेपी में आने का मिला ऑफर 

इधर, जगदानंद की नाराजगी की चर्चाओं के बीच उन्हें लगतार दूसरी पार्टियों से न्योता मिल रहा है. इसी क्रम में बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता रामसूरत राय ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष को बीजेपी में शामिल होने के न्योता दिया है. सोमवार को पार्टी कार्यक्रम सहयोग के खत्म होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी मंत्री ने कहा कि जगदानंद सिंह या तो राजनीति से संन्यास ले लें या फिर बीजेपी में आ जाएं. 

रघुवंस बाबू वाली हालत ना हो जाए

उन्होंने कहा, " आरजेडी में जगदानंद सिंह की स्थिति ठीक है या खराब है, ये दल के लोग बताएंगे. लेकिन वे एक सीनियर लीडर हैं, उनको सम्मान मिलना ही चाहिए. अगर नहीं मिल रहा तो वो हमें सूचना दें. मैं उनसे मिलकर बात करूंगा और फिर बीजेपी में शामिल कराऊंगा. वे बहुत सिद्धांतवादी नेता हैं और बड़े ईमानदारी से काम करते हैं. उनसे अच्छा उस दल में कोई व्यक्ति नहीं हैं. पर जो अच्छा है, उसकी उस दल में कदर नहीं है. जिस तरह से सदमे में आकर रघुवंश प्रसाद का निधन हो गया, ऐसा उनके साथ ना हो. इसलिए हमारी आग्रह है कि वो वहां से निकलकर आ जाएं."

वहीं, तेजस्वी के जमीनी स्तर पर काम करने वाले बयान के संबंध में उन्होंने कहा, " समस्या चौराहों पर नहीं सुनी जाती है. काम करने वाले लोग जहां समस्या देखते हैं, उसका समाधान करते हैं. जमीनी लोग होने की बात तो सही है, सभी जानते हैं कि वो कितनी जमीन जोतते हैं. बीजेपी से अधिक जमीन जोतने वाली पार्टी कोई नहीं है. जहां जरूरत पड़ेगी हम वहां जाएंगे. फिलहाल जमीनी स्तर पर काम हो रहा है. चिंता वाली कोई बात नहीं है."

समस्याओं का हो रहा समाधान

विभागीय कार्यों के संबंध में उन्होंने कहा, " निश्चित रूप से राजस्व और भूमि सुधार विभाग में लोगों की समस्या अधिक है, काम भी अधिक है. अमीर और गरीब सबका काम है. सब अपनी-अपनी समस्या लेकर आ रहे हैं. जो समस्याएं समाधान के लायक हैं उनका तुरंत समाधान किया जा रहा है."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: आरजेडी के ट्वीट पर JDU का पलटवार, तेजस्वी से कहा- शेर का बेटा हो भाग मत जाना

बिहारः BPSC से बहाल होंगे 45 हजार से अधिक प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक, कैबिनेट की बैठक में मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget