एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरजेडी के ट्वीट पर JDU का पलटवार, तेजस्वी से कहा- शेर का बेटा हो भाग मत जाना

जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने लालू यादव की पुरानी बातों को दोहराते हुए सवाल उठाया है. उन्होंने तेजस्वी यादव से जवाब भी मांगा है. निखिल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार जमीनी नेता हैं.

पटनाः बिहार में कई जिलों में बाढ़ है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं. ऐसे में आरजेडी के ट्विटर हैंडल के जरिए एक तस्वीर से तेजस्वी को जमीनी नेता बताया गया है, जिसपर जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने लालू यादव की पुरानी बातों को दोहराते हुए सवाल उठाया है. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने तेजस्वी से जवाब भी मांगा है.

तेजस्वी यादव को कोट करते हुए निखिल मंडल ने कहा कि, “आपके पिताजी लालू यादव ने कहा था कि बाढ़ से आप भाग्यशाली हुए - गंगा मैया आपके घर आईं. साथ ही कहा था बाढ़ आई मछली लाई, पकड़िए और खाइए. आपके पिता सही थे या गलत? सवाल से भाग मत जाना भाई, खुद को शेर का बेटा कहते हो, जवाब दो नहीं तो लोग गीदर समझेंगे.”

प्रवचन देना बंद करें तेजस्वीः निखिल

आरजेडी की ओर से ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री को सिर्फ हवाई सर्वेक्षण करने वाला नेता बताए जाने पर निखिल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार जमीनी नेता हैं. वह जनता के आशीर्वाद से ही 2005 से लगातार मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं. निखिल मंडल ने तेजस्वी यादव को कहा कि अपना प्रवचन बंद करें और उनके सवालों का सीधा-सीधा जवाब दें.

आरजेडी के ट्वीट को यहां समझें

दरअसल, बुधवार को आरजेडी ने अपने ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें एक साथ शेयर कीं. एक तेजस्वी यादव और दूसरी तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की. इसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान तेजस्वी यादव नाव से उतरते दिखाई दे रहे हैं और इसे जमीनी सर्वेक्षण बताया गया है. दूसरी तस्वीर नीतीश कुमार की है जो हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं. इसी को लेकर आरजेडी ने तंज कसा है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना के एक्टिव केस 203, सबसे अधिक पटना में ही मिले नए मरीज

बिहारः BPSC से बहाल होंगे 45 हजार से अधिक प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक, कैबिनेट की बैठक में मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
Xप्लेन: बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर? समझें गणित
बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget