एक्सप्लोरर

बिहार: बीजेपी ने फाइनल किए मंत्रियों के नाम,दो उपमुख्यमंत्री समेत पांच और चेहरे होंगे मंत्रिमंडल में शामिल

जेडीयू के बाद अब बीजेपी ने भी अपने नेताओं का नाम फाइनल कर दिया है. बीजेपी कोटे से उपमुख्यमंत्री के तौर पर दो में नामों पर मुहर लग गई है वो है तार किशोर और रेणु देवी जो आज शपथ लेंगे वहीं और पांच चेहरे भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे

पटना: बिहार में आज नीतीश सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं. जेडीयू के बाद अब बीजेपी ने भी अपने नेताओं का नाम फाइनल कर दिया है. बीजेपी कोटे से उपमुख्यमंत्री के तौर पर दो में नामों पर मुहर लग गई है वो है तार किशोर और रेणु देवी जो आज शपथ लेंगे वहीं और पांच चेहरे भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे, बीजेपी कोटे से जिन लोगों का नाम मंत्री के लिए फाइनल किया गया है उनमें विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह,रामप्रीत पासवान के अलावा जिवेश मिश्रा, रामसूरत राय, और मंगल पांडेय का नाम शामिल है.

मंत्री पद की शपथ लेने वाले कौन कहां से है विधायक

रामप्रीत पासवान-राजनगर-मधुबनी, अमरेंद्र प्रताप सिंह-आरा, रेणु देवी-बेतिया, तारकिशोर प्रसाद-कटिहार,जीवेश मिश्रा-जाले (दरभंगा), रामसूरत राय-औराई-मुजफ्फरपुर विधानसभा से विधायक हैं.

जेडीयू कोटे से इन चेहरों को मिली है तव्वजो

बिहार में आज शाम साढ़े चार बजे नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है जिसके तहत इन सभी मंत्रियों को मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी. जेडीयू की तरफ से जिन चेहरों को बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथदिलाई जाएगी, उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के अलावा मेवालाल चौधरी और शीला कुमारी का नाम शामिल है.

अमित शाह, जेपी नड्डा भी होंगे मौजूद

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं. और पहुंचने के साथ बीजेपी कार्यालय में उन तमाम चेहरों से मुलाकात कर रहे हैं जिन्हे आज मंत्रीमंडल में शामिल होना है.

राजभवन में तैयारियां पूरी हुईं

आज बिहार में नए मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर गृह मंत्री विशेष विमान से पटना पहुंच गए हैं उनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष भी पटना स्थित राजभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उनके साथ शामिल होंगे.कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन में सादगी बरतते हुए आयोजित किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget