एक्सप्लोरर

नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, पांच साल में 20 लाख बेरोजगारों को देंगें रोजगार

कैबिनेट मीटिंग में आज कुल 15 महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए. इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि चुनाव के दौरान बीजेपी की ओर किए गए वायदे पर सरकार ने अमल करने की पहल शुरु कर दी है.

पटना : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद लंबे अंतराल पर आज इस कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी. संवाद में आयोजित कैबिनेट मीटिंग में आज कुल 15 महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए. इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि चुनाव के दौरान बीजेपी की ओर किए गए वायदे पर सरकार ने अमल करने की पहल शुरु कर दी. नीतीश कैबिनेट में बीजेपी के चुनावी वायदे कोरोना संक्रमण का फ्री टीकाकरण और 20 लाख रोजगार सृजन को लेकर सहमति बन गई है.

एनडीए के चुनावी वायदे पर नीतीश कैबिनेट की मुहर

बिहार विधान सभा के दौरान चुनावी सभा में बीजेपी के नेताओं ने ऐलान किया था कि राज्य में कोरोना का टीका फ्री में दिया जाएगा,इस पर नीतीश कैबिनेट ने आज मुहर लगा दी है.

20 लाख लोगों को रोजगार देने पर मुहर

विधान सभा चुनाव के दरम्यान बिहार में रोजगार सृजन की जो घोषणा एनडीए सरकार ने की थी उस पर भी अब सरकार ने अमल करना शुरु कर दिया है. नीतीश कैबिनेट की बैठक में युवाओं को व्यवसाय से जोड़ने के लिए 50 फ़ीसदी अनुदान देने पर फैसला हुआ है.साथ हीं अविवाहित महिलाओं को इंटर पास करने पर 25 हजार रुपए और अविवाहित महिलाओं के ग्रेजुएट होने पर 50 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा साथ हीं बिहार में अगले 5 साल तक रोजगार सृजन के लिए विभिन्न संस्थाओं का सृजन किया जाएगा और 20 लाख रोजगार का सृजन 5 साल तक किया जाएगा.बिहार में तकनीकी शिक्षा को हिंदी भाषा से जोड़ा जाएगा. युवाओं को व्यवसाय के लिए बिहार में 50 हजार का अनुदान मिलेगा जिस पर 50 फ़ीसदी सब्सिडी रहेगी. हृदय में छिद्र के साथ जन्म ने वाले बच्चों को निशुल्क उपचार देने का फैसला लिया गया है .सभी शहरों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए बहुमंजिले आवास की व्यवस्था होगी.

नीतीश सरकार की महत्वकांक्षी सात निश्चय-2 को कैबिनेट से मिली मंजूरी सुशासन के कार्यक्रम 2020- 2025 के अंतर्गत आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 एवं अन्य कार्यक्रमों को लागू करने तथा इसके कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. इस तरह से मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने जो चुनाव के दौरान ऐलान किया था, उस पर भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई. वही 20 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का जो भाजपा ने वायदे किये थे उसे भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
Khan Sir News: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
पटना: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget