एक्सप्लोरर

बिहार: सृजन घोटाला में CBI की बड़ी कार्रवाई, BJP नेता समेत तीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

सृजन घोटाले में आरोपित विपिन शर्मा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं. लेकिन घोटाले में नाम आने के बाद पार्टी ने उनको किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद से  मुक्त कर दिया था.

भागलपुर: बिहार में चर्चित सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में सीबीआई कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद पहली बार बड़ी संख्या में जांच ब्यूरो के अधिकारी भागलपुर पहुंचे और घोटाले में आरोपित बीजेपी नेता विपिन शर्मा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. हालांकि, अभी तक सीबीआई द्वारा इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बताया जाता है कि दीपक वर्मा की पत्नी रजनी वर्मा और भाभी से भी सीबीआई पूछताछ कर रही है.

बड़े नेताओं के करीबी हैं विपिन शर्मा

जानकारी के अनुसार सीबीआई मोहम्मद शकील अहमद की पत्नी जेसमा खातून की गिरफ्तारी के लिए भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. बता दें कि सृजन घोटाले में आरोपित विपिन शर्मा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं. लेकिन घोटाले में नाम आने के बाद पार्टी ने उनको किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया था. लेकिन पदमुक्त होने के बावजूद विपिन शर्मा बीजेपी के कई बड़े नेताओं के काफी करीबी रहे हैं. उनके यहां बड़े-बड़े नेताओं का लगातार आना-जाना लगा रहता था.

बताया जाता है कि विपिन शर्मा का भागलपुर में अपना बड़ा कारोबार भी है. वे घोटाला की सूत्रधार मनोरमा देवी के काफी करीबी थे. मनोरमा देवी के निधन के बाद वे उनके बेटे अमित और बहू प्रिया के काफी नजदीक रहे थे. सृजन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने गुरुवार को भी बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने सृजन महिला विकास सहयोग समिति के सीए पूर्णेन्दु कुमार चौबे को कहलगांव के सनोखर से गिरफ्तार कर लिया है. 

क्या है सृजन घोटाला ?

बिहार के भागलपुर जिले के सबौर में गरीब और नि:सहाय महिलाओं के उत्थान के लिए सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड की शुरुआत की गई थी. लेकिन इसके आड़ में घोटाले पर घोटाले किए गए. विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकी से साफ पता चला है कि सबसे पहले जिला प्रशासन की नजारत शाखा से घोटाले की शुरुआत हुई थी. 16 दिसंबर, 2003 से लेकर 31 जुलाई, 2017 तक नजारत के खजाने से पैसे की अवैध निकासी होती रही. इसके बाद जिला पार्षद, फिर सहरसा, भागलपुर और बांका भू-अर्जन कार्यालय, कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के खातों से अवैध रूप से मोटी रकम की निकासी की गई.

इसी दौरान प्रखंड कार्यालयों के खातों से भी गबन होने की शिकायत मिली थी. वहीं जब 2017 में अगस्त महीने में भागलपुर के जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी बैंक चेक को बैंक ने उक्त खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने की बात कहकर वापस कर दिया था. जबकि जिलाधिकारी को जानकारी थी कि बैंक खाते में पर्याप्त सरकारी पैसा है. लेकिन चेक वापस होने से उन्हें घोटाले की भनक लग गई, जिसके बाद उन्होंने इस मामले की जांच के लिए स्थानीय स्तर पर एक कमेटी बनाई.

कमेटी ने अपनी जांच में पाया कि दो बैंकों  में सरकारी पैसा है ही नहीं. यह जानकारी तत्काल सरकार को भेजी गई. इसके बाद घोटाले की परत दर परत खुलनी शुरू हो गई। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने पहले आर्थिक अपराध इकाई से जांच कराई. लेकिन बाद में अगस्त महीने के मध्य में सृजन घोटाले  की जांच सीबीआइ के जिम्मे सौंप दी.

यह भी पढ़ें -

मुखिया ने कोरोना गाइडलाइंस को दिखाया ठेंगा, ऑर्केस्ट्रा में बार-बालाओं के साथ लगाए ठुमके, वीडियो VIRAL

बिहार: कोरोना वैक्सीन पहले लगवाने के लिए आपस में भिड़े लोग, वैक्सीनेशन सेंटर पर जमकर की मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget