एक्सप्लोरर

Bettiah Murder: बिहार के बेतिया में पूर्व उपमुखिया को पीट-पीटकर मार डाला, चुनावी रंजीश में हत्या का आरोप

Bihar Bettiah Crime News: हत्या का आरोप नगर निगम के वर्तमान पार्षद के भाई और पूर्व मुखिया के साथ उसके समर्थकों पर लगा है. पूर्व उपमुखिया गणेश पटेल ने मरने से पहले बयान भी दिया है.

बेतिया: पश्चिम चंपारण के बेतिया में चुनावी रंजिश में पूर्व उपमुखिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. रविवार (16 अप्रैल) की देर शाम पूर्व उपमुखिया गणेश पटेल को बुरी तरह पीटा गया था. सोमवार (17 अप्रैल) की सुबह इलाज के दौरान गणेश पटेल की मौत हो गई. घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए. स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क जाम कर एसपी और डीएम को बुलाने की मांग करने लगे. किसी तरह उन्हें समझाया गया.

मरने से पहले गणेश पटेल ने दिया बयान

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हत्या का आरोप नगर निगम के वर्तमान पार्षद के भाई पूर्व मुखिया और उसके समर्थकों पर लगा है. वहीं पूर्व उपमुखिया गणेश पटेल ने मरने से पहले घायल अवस्था में बयान दिया है. इसमें उसने मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सनसरैया पंचायत के पूर्व मुखिया अंबेडकर पटेल पर चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है.

छोटे भाई दिनेश पटेल ने बताई पूरी बात

घटना रविवार देर शाम की है. छोटे भाई दिनेश पटेल ने बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के बगही बाजार में दर्जनों लोगों ने गणेश पटेल पर हमला कर दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान जीएमसीएच में सोमवार को मौत हो गई.

इसक घटना को लेकर गणेश पटेल ने चुनावी रंजिश को लेकर अपने ऊपर हुए हमले का कारण बताया है. बताया जा रहा कि नगर निगम क्षेत्र की सनसरैया से पूर्व मुखिया अंबेडकर पटेल का भाई चुनाव लड़ा था. उसके खिलाफ गणेश भी चुनाव लड़ा था. अंबेडकर पटेल का भाई चुनाव जीत भी गया था. बावजूद वह अपने खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को धमकी देता रहता था.

इस मामले में बेतिया के एसपी डी अमरकेश ने बताया कि गणेश हत्या मामले में परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने बताया कि आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करा लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में अब जहरीली शराब पीने से मौत पर परिजनों को CM देंगे 4-4 लाख का मुआवजा, नीतीश ने रखी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget