एक्सप्लोरर

Begusarai Triple Murder: बेगूसराय में तीन लोगों की हत्या, पति पत्नी और दो बच्चे का गला काटा, एक बेटे ने भागकर बचाई जान

Begusarai Crime: मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक घटना जमीन विवाद में हुई है. हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Tripal Murder In Begusarai: बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों पर शुक्रवार (09 अगस्त) की देर रात धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है. घटना में पति, पत्नी और पुत्री की गला काटकर हत्या कर दी गई. एक पुत्र की हालात नाजुक है, जबकि एक बेटा किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब हुआ. घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रशीदपुर चिरंजीवीपुर वार्ड नंबर 12 की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

एक बेटे की स्थिति चिंताजनक

घायल बेटे को इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि संजीवन महतो अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे, तभी सोई अवस्था में अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी एक पुत्र और पुत्री की गर्दन काट दी, जिसमें पति-पत्नी और पुत्री की मौत हो गई है जबकि एक पुत्र गंभीर रूप से घायल है.

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादी की थी. पहले से एक बड़ा लड़का है. ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया ये भी जा रहा है कि अपराधियों ने एसिड भी सभी लोगों के शरीर पर डाला है. पुलसि के मुताबिक घटना की वजह जमीन विवाद है. मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.

मृतक के भाई ने बताया कि वो कल ही कर्नाटक से आया था, घर में कार्यक्रम था 11 बजे हमलोग सोने चले गए. पिर सुबह में देखा तो तीन शव पड़ा था. भाई ने बताया कि जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था. पहले भी झगड़ा हुआ था, लेकिन वो बाहर रह कर नौकरी करता है इसलिए इस बारे में बहुत कुछ नहीं जानता है. कैसे और क्यों हत्या हुई. मृतक के भाई ने कहा कि उसके भाई यहीं रह कर खेती बाड़ी करते थे. 

 क्या कहना है पुलिस अधीक्षक का कहना?

बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं. मृतकों में संजीवन सिंह उम्र करीब 45 वर्ष, पिता सुखदेव सिंह, संजीवन सिंह की पत्नी संगीता देवी उम्र करीब 35 वर्ष, सपना कुमारी (पुत्री) उम्र करीब 10 वर्ष है. एक पुत्र भी गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका नाम अंकुश कुमार उम्र करीब 6-7 वर्ष है. जांच के लिए एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है. छानबीन करते हुए विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है. उन्होंने कहा कि घटना जमीन विवाद को लेकर हुई ऐसा अभी लग रहा है. घर के लोग खुलकर कुछ नहीं बता पाए हैं.

पुलिस प्रशासन पर उठ रहे हैं सवाल 

आपको बता दें कि पिछले महीने ही 15 जुलाई को दरभंगा में ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जहां सोई अवस्था में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी. घर के अंदर क्षत विक्षत लाश मिली थी, जिसके बाद विपक्ष ने घटना को लेकर सरकार की कड़ी निंदा की थी और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे. अब एक महीने बाद एक और दर्दनाक घटना ने बिहार के लोगों को हिलाकर रख दिया है. लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन पर लगातार प्रशन चिह्न खड़े हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः Chhapra Crime: छपरा में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मारकर शव कुएं में फेका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget