एक्सप्लोरर

Banka News: बिहार के बांका में ट्रेन के आगे 5 साल के बेटे को लेकर कूदी मां, दोनों की मौत, क्या है मामला?

Banka Suicide: घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के पपरेवा कला जंगल के तेलिया बांध के समीप की है. रेलवे ट्रैक से मां-बेटे के शव को बरामद किया गया है. जानिए क्या है पूरा विवाद.

Banka News: बिहार के बांका में एक महिला अपने पांच साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई. सोमवार (04 नवंबर) को हुई इस घटना में दोनों की मौत हो गई. मंगलवार (05 नवंबर) की सुबह दोनों का शव बरामद किया गया. घटना कटोरिया थाना क्षेत्र के पपरेवा कला जंगल के तेलिया बांध के समीप की है. मृतक महिला और बच्चे की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के उदयपुरा ग्राम निवासी राजेश यादव की पत्नी सुनीता देवी एवं पांच वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है.

महिला ने क्यों उठाया ये कदम?

घटना के संबंध में महिला के पति राजेश यादव ने बताया है कि सोमवार को घर में उसकी मां और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी. इसके बाद वे और उसकी मां खेत पर चले गए थे. इसी बीच उसकी पत्नी बेटे को साथ लेकर घर से निकल गई थी. बहियार से घर आने के बाद जब दोनों को घर पर नहीं पाया तो आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने दोनों के शव को रेलवे ट्रैक पर देखा तो शोर मचाया. इसके बाद उन लोगों को इस घटना की जानकारी हुई.

उधर घटना की सूचना के बाद देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर कटोरिया थाने की पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति राजेश यादव की दूसरी पत्नी थी. वहीं राजेश यादव की पहली पत्नी से एक बेटा (22 वर्ष) और एक बेटी (14 वर्ष) है. राजेश यादव की पहली पत्नी का निधन हो गया तो कटोरिया थाना क्षेत्र के सलैया गांव की सुनीता से फिर दूसरी शादी की थी.

इस घटना की पुष्टि बेलहर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने की है. कहा है कि घरेलू विवाद में ही महिला ने अपने पुत्र के साथ आत्महत्या की है. घटना की सूचना के बाद कटोरिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है.

वहीं कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मंगलवार की सुबह 7:30 बजे मिली. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने आवेदन देने की बात कही है.

यह भी पढ़ें- Gaya News: गया में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, 13 लोगों की हालत गंभीर, ANMMCH रेफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget