एक्सप्लोरर

Gaya News: गया में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, 13 लोगों की हालत गंभीर, ANMMCH रेफर

Gaya News: घटना गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मदरडीह गांव की है. कुछ लोगों का इलाज वजीरगंज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है.

Gaya Clash Between Two Groups: गया में सोमवार (04 नवंबर) की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. लक्ष्मी पूजा के बाद एक पक्ष प्रतिमा विसर्जन करने के लिए जा रहा रहा था. इसी दौरान डीजे पर जाति को लेकर बजाए जा रहे गाने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दो पक्ष भिड़ गए. दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से जख्मी हुए 13 लोगों को एएनएमएमसीएच रेफर किया गया है. घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के मदरडीह गांव की है. 

मारपीट की सूचना पर वजीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को सबसे इलाज के लिए वजीरगंज स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. यहां से 13 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.

डीजे का तार तोड़ा... पत्थर चलाए

इस मामले में घायल गौरव कुमार ने बताया कि वे मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे. डीजे बज रहा था और लोग नाच भी रहे थे. डीजे पर किसी जाति पर गाना बजाया जा रहा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने बंद कराना चाहा और कुछ युवकों ने डीजे का तार तोड़ दिया. पत्थर चलाने लगे. आगे बढ़ने पर लाठी-डंडा और रॉड से मारना शुरू कर दिया. 

घायल सौरव कुशवाहा ने बताया कि उन्हे तो पता हीं नहीं था कि लड़ाई हुई है. जब वे उधर गए तभी दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने पीछे से रॉड से मार दिया. घायलों में महुएत गांव के 19 वर्षीय राजीव रंजन, 20 वर्षीय अजीत कुमार, 18 वर्षीय हिमांशु कुमार, 19 वर्षीय मनीष कुमार, 17 वर्षीय नीतीश कुमार, पीयूष कुमार, वाल्मीकि कुमार, उत्तम कुमार, शुभम कुमार, रामोतार प्रसाद, नीतीश, मनीष आदि करीब 20-25 लोग घायल हो गए हैं.

प्राथमिकी दर्ज कर होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष ने बीते रविवार को ही मूर्ति विसर्जन किया था. इस पक्ष की ओर से भी डीजे बजाने पर आपत्ति हुई थी और मारपीट की घटना हुई थी. सोमवार की रात हुई घटना की सूचना पर बीडीओ प्रभाकर सिंह, सीओ निकिता कुमारी, डीएसपी सुनील कुमार पांडेय आदि पहुंचे. घटनास्थल पर कैंप किया जा रहा है. डीएसपी सुनील पांडेय ने बताया कि आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल कुछ लोगों का इलाज वजीरगंज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. कुछ लोगों को एएनएमएमसीएच रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh: सूर्य मंदिर पर जल्द ही आएगा नया एल्बम, देव नगरी में पूजा के बाद पवन सिंह का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
पटना: अगवा नाबालिग बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार, पीड़िता के चाचा ने क्या कहा?
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget