एक्सप्लोरर

पटना में BPSC की परीक्षा फिर से कराने की मांग को लेकर हल्ला बोल, हाईवे जाम, जमकर आगजनी

Bihar Bandh News: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगर बात से सरकार नहीं समझेगी तो हम प्रदर्शन करेंगे. अपनी मांगों को लेकर हम अड़े रहेंगे.

Bihar Bandh Latest News: बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आज (2 जनवरी) बिहार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते पूरे बिहार में छात्र संगठन युवा शक्ति के तरफ से आज रेल और चक्का जाम किया जा रहा है. पटना बख्तियारपुर नेशनल हाइवे दिदारगंज टॉल प्लाजा के पास पप्पू यादव के समर्थकों ने मुख्य सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया. सड़क पर आगजनी की. इसके साथ ही सरकार और BPSC के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया.

सड़क मार्ग बंद होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क जाम का नेतृत्व करते हुए सच्चिदानंद यादव ने कहा कि सरकार और आयोग पूरी तरह से अंधा हो गया है, उसे छात्रों का आंदोलन नहीं दिख रहा है. जब तक बीपीएससी परीक्षा को पूर्ण रूप से रद्द नही किया जाएगा, तब तक इस तरह के आंदोलन होते रहेंगे. सरकार और आयोग दोनों मिलकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही है, उन्हें घायल किया जा रहा है. आखिर यह कब तक चलता रहेगा.

‘सरकार नहीं समझेगी तो हम प्रदर्शन करेंगे’
समर्थकों की ओर से ट्रेन रोके जाने को लेकर जब एबीपी न्यूज़ ने पप्पू यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि चाहे मंडल कमीशन का मुद्दा हो, या किसान आंदोलन का, तमाम आंदोलन में ट्रेन रोकी गई है. ट्रेन रोकना पहली बार नहीं हुआ है, क्योंकि अगर बात से सरकार नहीं समझेगी तो हम प्रदर्शन करेंगे, हम अपनी मांगों को लेकर अड़े रहेंगे.

उन्होंने कहा कि मेरी कपिल सिब्बल से बात हुई है, हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे छात्रों के लिए लड़ते रहेंगे. सिर्फ यही नहीं जब तक बिहार में किसी भी बीपीएससी और अन्य परीक्षाओं का घोटाला खत्म नहीं हो जाता, तब तक हम छात्रों की मांगों को उठाते रहेंगे.

वहीं सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन रोकने वाले पप्पू यादव समर्थकों को वहां से हटा दिया गया है. सचिवालय डीएसपी अनु कुमारी ने कहा कि लोगों से आग्रह करके ट्रेन परीचालान को सुचारू कर दिया गया है, जिन्होंने ट्रेन बाधित की है, उनपर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Khagaria Murder: खगड़िया में पैक्स अध्यक्ष की तेज हथियारों से हत्या, घात लगाकर बैठे अपराधियों ने बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget