एक्सप्लोरर

Khagaria Murder: खगड़िया में पैक्स अध्यक्ष की तेज हथियारों से हत्या, घात लगाकर बैठे अपराधियों ने बोला हमला

Khagaria Murder News: खगड़िया में नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को अपराधियों ने तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है.

Khagaria News: बिहार के खगड़िया जिले से नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की हत्या का मामला सामने आया है. गुरुवार रात को करीब साढ़े नौ बजे के करीब अपराधियों ने महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर जवाहर लाल हाई स्कूल के समीप घटना को अंजाम दिया. इसके बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए. 

मृतक पैक्स अध्यक्ष के परिजनों ने बताया कि वरुण सिंह घर पर बोलकर गए थे कि वो किसी जरूरी काम से जा रहे हैं. वो काम निपटाकर घर वापस आएंगे. लेकिन, पैक्स अध्यक्ष के घर से निकलने के थोड़ी देर बाद ही कुछ लोगों ने घर आकर जानकारी दी कि जवाहर लाल स्कूल के समीप उनकी हत्या हो गई है, जिसके बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि वरुण सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हत्या किसने और क्यों की ये बताना मुश्किल है. घटना के संबंध में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. 

बताया जा रहा कि वरुण सिंह जैसे ही सलीम नगर चौक के पास पहुंचे वहां पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर काफी अंधेरा होने की वजह से अपराधी इसका फायदा उठाते हुए फरार हो गए.

मामले पर क्या कहती है पुलिस? 
खगड़िया के नव पदस्थापित एसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जैसे ही उन्हें मिली तो महेशखूंठ के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

परिजनों के आवेदन के अनुसार पुलिस कार्रवाई करेगी. एसपी राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस भी अपने अनुसार जांच मे जुट गई है अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. घटना के खुलासे के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Bihar Bandh: ‘बच्चों की आने वाली जिंदगी नरक...’, BPSC परीक्षा रद्द कराने को लेकर पप्पू यादव का सरकार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget