एक्सप्लोरर

औरंगाबाद की निश्चया पहले ही प्रयास में बनीं जज, अहमदाबाद नेशनल लॉ कॉलेज की हैं गोल्ड मेडलिस्ट

Nishchayya kumari: औरंगाबाद की इस बेटी ने लगन से पढ़ाई करने के बाद फाइनल रिजल्ट में जब वो 43वें नंबर पर आईं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह अपनी सफलता का श्रेय पूरे परिवार को देती हैं.

Aurangabad Nishchayya Kumari Became Judge: बीपीएससी की असैनिक न्यायाधीश कनीय कोटि के पद पर बहाली के लिए ली गई 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में औरंगाबाद की निश्चया ने भी सफलता का परचम लहराया है. शहर के श्रीकृष्ण नगर की निश्चया ने पहले ही प्रयास में ही यह सफलता हासिल की है. निश्चया के पिता नीलमणि कुमार सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जबकि मां रंजू कुमारी नियोजित शिक्षिका हैं. निश्चया की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और सभी उसे बधाई और शुभकामना दे रहे हैं.

बिहार बोर्ड से किया था इंटर

निश्चया ने बताया कि उसने दसवीं तक की पढ़ाई औरंगाबाद के डीएवी स्कूल से पूरी की और इंटर बिहार बोर्ड से किया. बाद में क्लैट की परीक्षा पास कर बेंगलुरू के केएलई कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की, जहां उसने पूरे यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान प्राप्त कर बिहार की योग्यता को स्थापित किया. फिर उसने अहमदाबाद के नेशनल लॉ कॉलेज से एलएलएम किया और फाइनल परीक्षा में पूरे विश्वविद्यालय में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया. इसके बाद जेआरएफ-नेट की परीक्षा भी क्वालिफाई की. इतना ही नहीं फिलहाल वो पटना विश्वविद्यालय में साक्ष्य और संविधान पर शोध भी कर रही हैं. 

औरंगाबाद की इस बेटी ने लगन से पढ़ाई करने के बाद फाइनल रिजल्ट में जब वो 43वें नंबर पर आई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह अपनी सफलता से बेहद खुश हैं और इसका श्रेय उसके माता-पिता और पूरे परिवार को देती हैं. इधर अपनी बेटी की सफलता से निश्चया के पिता बेहद खुश हैं. उन्होंने बताया कि शुरू से ही न्यायिक सेवा में जाने का इसने संकल्प ले रखा था और आखिरकार इसने अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत इस सफलता को हासिल कर ही लिया.

'न्याय सभों के लिए सहज और सुलभ हो'

निश्चया के दादा भी इस सफलता से फुले नहीं समा रहे हैं. वे कहते हैं कि जब पोती ने लॉ की पढ़ाई शुरु की तो उसी वक्त से मुझे यह उम्मीद थी कि यह होनहार बच्ची एक न एक दिन कुछ ऊंचा मुकाम जरूर हासिल करेगी. उसने नाम के अनुरूप जो निश्चय किया उसमें सफलता हासिल की. निश्चया ने बताया कि सफलता का कोई शॉट कर्ट नहीं होता. उसके लिए दृढ़ संकल्पित होकर ईमानदारी से पढ़ाई करने की जरूरत है. उसने कहा कि लक्ष्य से भटकाव पूरे जीवन को बर्बाद कर देती है. निश्चया ने कहा कि उसकी कोशिश होगी कि न्याय सभों के लिए सहज और सुलभ हो. 

ये भी पढ़ेंः JDU-RJD की राजनीतिक गहराई को समझिए, दो बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों के बीच क्या है 'साइलेंट' वॉर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget