एक्सप्लोरर

Aurangabad Accident: बाइक लगाकर बात कर रहे थे तीन दोस्त, औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा, सबकी मौत

Aurangabad Road Accident: नबीनगर-बारुण पथ के योगाबांध गांव में यह घटना हुई है. तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे. मरने वालों में एक युवक मां-बाप का इकलौता संतान था.

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में तीन दोस्तों को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने रौंद दिया. घटना नबीनगर थाना क्षेत्र की है. घटना में तीनों युवकों की मौत हो गई. यह हादसा बुधवार (20 दिसंबर) देर शाम हुआ है. नबीनगर-बारुण पथ के योगाबांध गांव में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे. आपस में घने मित्र थे. मृतक युवकों की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के चंदन, आदित्य और अभय के रूप में की गई है.

योगाबांध के पास सड़क किनारे खड़े थे युवक

इस मामले में नबीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार की देर शाम तीनों युवक योगाबांध के समीप सड़क के किनारे अपनी बाइक लगाकर बात कर रहे थे. इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने तीनों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अस्पताल

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक में एक युवक घर का इकलौता संतान था और एक के माता-पिता नहीं थे. फिलहाल आगे की कारवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. उधर इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. सबका रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ तीन दोस्तों की मौत से गांव के लोग भी सन्न हैं.

बिहार के नवादा में भी हुई तीन दोस्तों की मौत

वहीं दूसरी ओर तीन दोस्तों की मौत की घटना बिहार के नवादा में भी हुई है. गुरुवार की सुबह सिरदला-रजौली रोड स्थित बैरिया मोड़ के पास दो स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई. इसमें तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. ये सभी एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. 

यह भी पढ़ें- Nawada Road Accident: नवादा में दो स्कॉर्पियो के बीच टक्कर, बर्थडे पार्टी से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, 2 गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget