एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जो डर गया सो मर गया...', RJD विधायकों को 'नजरबंद' किए जाने पर JDU का हमला

Bihar Floor Test: बिहार में आरजेडी (RJD) के विधायकों की तेजस्वी यादव के आवास पर शनिवार को एक बैठक बुलाई गई थी. इसके बाद सभी विधायकों को वहीं रोक लिया गया है. 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट है.

Bihar News: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी फिजा काफी गरमा गई है. सभी पार्टियां अपने विधायकों को एकजुट करने में दिन-रात जुटी हैं. आरजेडी विधायकों की बैठक के बाद उन्हें तेजस्वी यादव के आवास पर ही रहने के लिए कहा गया है. सियासी गलियारों में एक तरह से चर्चा हो रही है कि आरजेडी ने अपने विधायकों को नजरबंद कर दिया है. इस बीच जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह (Neeraj Kumar Singh) ने आरजेडी (RJD) पर हमला बोलते हुए कहा है कि जो डर गया वो मर गया. 

नीरज कुमार सिंह ने कहा कि RJD के विधायकों को राजनितिक तौर पर बंदी बनाने से साफ हो गया है कि महागठबंधन हार गया है. जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने आरजेडी को निशाने पर लेते हुए कहा, ''जो डर गया सो मर गया. फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के विधायकों को राजनितिक तौर पर बंद करने का कदम ये दर्शाता है कि महागठबंधन हार गया है और NDA की जीत हुई.''

12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट

दरअसल 12 फरवरी यानी सोमवार को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है यानी नीतीश सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने की चुनौती है. एनडीए के घटक दल भले ही ये दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार सुरक्षित है लेकिन एक डर जरुर बना हुआ है.

बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी के विधायकों की तेजस्वी यादव के आवास पर शनिवार को एक बैठक बुलाई गई थी. इसके बाद सभी विधायकों को वहीं रोक लिया गया और कहा जा रहा है कि तेजस्वी ने एक तरह से उन्हें अपने आवास पर ही नज़रबंद कर लिया.

एनडीए का एकजुट होने का दावा

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही ये एलान कर दिया था कि अभी तो खेल होना बाकी है. इसके बाद सत्ता पक्ष में शामिल पार्टियां खासतौर से बीजेपी और जेडीयू अलर्ट हैं और हर नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. शनिवार को लेफ्ट के विधायक महबूब आलम ने भी जीतन राम मांझी से उनके आवास पर मुलाकात की थी और कहा था कि पूर्व सीएम खेल दिखाएंगे. वहीं, जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी का दावा है कि एनडीए एकजुट है. 

बिहार में दलों की स्थिति

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से आरजेडी के पास 79 एमएलए हैं. बीजेपी-78, जेडीयू-45, कांग्रेस-19 और लेफ्ट पार्टियों के पास 16 विधायक हैं. जीतन राम मांझी की पार्टी HAM के पास 4 विधायक हैं. इसके अलावा एक एमआईएम और एक निर्दलीय विधायक भी हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले जीतन राम मांझी का बयान, बोले- 'हम गरीब हो सकते हैं पर बेईमान नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा! नकली कैंडिडेट बनकर आए कई डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट, 9 अरेस्ट
NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा! नकली कैंडिडेट बनकर आए कई डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट, 9 अरेस्ट
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
दानापुर: गंगा नदी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, हेतनपुर घाट पर दर्दनाक हादसा
दानापुर: गंगा नदी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत, हेतनपुर घाट पर दर्दनाक हादसा
सहरसा: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में भाई बहन ने किया कमाल, पिता चलाते हैं आटा चक्की
सहरसा: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में भाई बहन ने किया कमाल, पिता चलाते हैं आटा चक्की

वीडियोज

Sairaab: Nayanika को हुआ कैंसर, बीमारी की खबर सुन गहरी चिंता में डूबा Ishan
Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Peace Talk: पहले दौर की मीटिंग के बीच ट्रंप ने ऐसा क्या कहा? भड़क गया ईरान, कमरे से बाहर चला गया डेलिगेशन, फिर क्या हुआ?
पहले दौर की मीटिंग के बीच ट्रंप ने ऐसा क्या कहा? भड़क गया ईरान, कमरे से बाहर चला गया डेलिगेशन, फिर क्या हुआ?
जेल में बंद इंजीनियर रशीद छोड़ना चाहते हैं बारामूला सांसद का पद! पहले पार्टी लेगी जनता की राय
जेल में बंद इंजीनियर रशीद छोड़ना चाहते हैं बारामूला सांसद का पद! पहले पार्टी लेगी जनता की राय
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला और रोहन के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, साड़ी में बन ठन कर पहुंची थीं जाह्नवी कपूर, देखें Inside तस्वीरें
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला और रोहन के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, सामने आई इनसाइड तस्वीरें
इस इंडियन क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कुछ दिनों बाद ही बदला फैसला, मगर अब इस देश के लिए खेलेगा क्रिकेट!
इस इंडियन क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कुछ दिनों बाद ही बदला फैसला, मगर अब इस देश के लिए खेलेगा क्रिकेट!
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
Video: 14 फीट लंबी मौत का रेस्क्यू, गांव वालों का लगा जमावड़ा- वीडियो देख दहला इंटरनेट
14 फीट लंबी मौत का रेस्क्यू, गांव वालों का लगा जमावड़ा- वीडियो देख दहला इंटरनेट
भारत में TikTok बैन का असर! युवाओं की जिंदगी में आया ऐसा बदलाव जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद
भारत में TikTok बैन का असर! युवाओं की जिंदगी में आया ऐसा बदलाव जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद
Embed widget