एक्सप्लोरर

शहीद राम बाबू को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे कोई मंत्री, तेजस्वी ने साधा निशाना, क्या बोले डिप्टी CM?

India Pakistan Ceasefire: बिहार के लाल की शहादत को देश सलाम कर रहा है. बिहार सरकार का नुमाइंदा शव को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा. तेजस्वी यादव के वार पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का बयान आया है.

Bihar Politics: भारत पाकिस्तान तनाव के दौरान शहीद हुए जवान राम बाबू का पार्थिव शरीर बुधवार (14 मई, 2025) को पटना लाया गया. एयरपोर्ट पर शहीद जवान के शव को श्रद्धांजलि देने सरकार की ओर से मंत्री नहीं पहुंचे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि शव यात्रा के पहुंचने की जानकारी नहीं दी गयी थी.

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "कोरोना काल, बाढ़ और विधानसभा सत्र से गायब रहने वाले नेता प्रतिपक्ष हमें ज्ञान न दें." उन्होंने आरोप लगाय कि तेजस्वी यादव चार्टड प्लेन में बर्थडे मनाते हैं. विजय सिन्हा ने कहा कि शव लाए जाने की जानकारी नहीं थी. अगर जानकारी होती तो जरूर जाते. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शहीद सैनिकों के घर खुद जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार सीमा प्रहरियों के साथ खड़ी है. राष्ट्र के प्रति एनडीए गठबंधन हमेशा सजग रहा है.

तेजस्वी यादव पर विजय सिन्हा का पलटवार

उन्होंने कहा, "नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोरोना काल में गायब थे. बाढ़ के समय विदेश चले जाते हैं. विधानसभा सत्र के दौरान नदारद रहते हैं. चार्टर प्लेन में जन्मदिन मनाते हैं. उनकी सजगता कहीं दिखाई नहीं पड़ती है और हम लोगों पर सवाल उठा रहे हैं." विजय सिन्हा ने कहा कि हम सभी शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. तेजस्वी यादव संवेदनशील मसले पर राजनीति न करें.

सरकार की लापरवाही पर उठाए थे सवाल

देश को एकजुट रहकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ना है. सीमा पार की गोलीबारी में बिहार के कुल चार जवान वीरगति को प्राप्त कर चुके हैं. शहीद होने वालों में नवादा के मनीष कुमार, सीवान के रामबाबू, नालंदा के सिंकदर राउत, छपरा के बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज हैं. वीर जवानों की शहादत को उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने नमन किया. 

ये भी पढ़ें- औरंगाबाद में मां ने चार बच्चों के साथ खाया जहर, घरेलू कलह में उठाया खौफनाक कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget