एक्सप्लोरर

Bihar Election: सीटों का त्याग करने को राजी मुकेश सहनी! बिहार चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, जानें- इसके पीछे की वजह

Bihar Election 2025: मुकेश सहनी ने बिहार चुनाव में सीटों के त्याग और अति पिछड़ा वर्ग को 37% टिकट देने की घोषणा की है. उन्होंने साफ किया कि टिकट बेचने या केवल अपने समाज तक सीमित करने का इरादा नहीं है.

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में पार्टियों के बीच खींचतान अभी बाकी है. बिहार चुनाव में जिस बात पर सभी की नजर होती है वो है सीट शेयरिंग पर राजीनामा. ऐसे में एक पार्टी सुप्रीमो ने सीट बंटवारे पर इशारों-इशारों में हामी भर दी है.

VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने आगामी बिहार चुनाव को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि वे सीटों का त्याग करने को राजी हैं. आइए जानते हैं उनके इस बयान के पीछे क्या वजह है.

टिकट बंटवारे पर क्या बोले मुकेश सहनी?

मुकेश सहनी से जब टिकट बांटने के आधार पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे केवल अपने समाज के लोगों को विधायकी का टिकट नहीं देंगे क्योंकि वे अभी सक्षम नहीं हैं. पहले छोटे स्तर पर चुनाव लड़वाएंगे, उसके बाद धीरे-धीरे बड़े स्तर पर आएंगे.

बता दें कि मुकेश सहनी निषाद समाज से आते हैं, जो कि बिहार में गरीब-दलित वर्गों में गिने जाते हैं. उनका ये भी कहना है कि अगर वे सिर्फ अपनी ही जाति को टिकट देंगे तो उन पर जातिवाद का आरोप लगेगा. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "हमारे जनसंख्या के आधार पर हमारे लोगों को टिकट दिया जाएगा. अति पिछड़ा वर्ग को हम लोग 37% टिकट देंगे."

बड़ी जाति के लोग नहीं करना चाहते काम- मुकेश सहनी

मुकेश सहनी ने कहा, "उनकी पार्टी में बड़ी जाति के लोग आकर काम नहीं करना चाहते हैं और अगर वे दोनों लड़ते हैं तो वोटों का नुकसान होगा. हमें जीत सुनिश्चित करना है तो ऐसी अवस्था में जहां जिस स्थानीय की तैयारी पहले से होती है, उस आधार पर हम सहमत हो जाते हैं और टिकट बांटने पर फैसला लिया जाता है."

उनका कहना है कि जब तक उनकी पार्टी पूरी तरह सक्षम नहीं हो जाती तब तक उन्हें दूसरों के सहारे सीट को देखते हुए और समीकरण बैठाते हुए टिकट बांटने पर फैसला करना है. वहीं उन्होंने टिकट बेचने से साफ मना किया है. उनका कहना है कि सीट का बंटवारा उन्हें मजबूरी में करना पड़ता है.

परिवार को टिकट देने पर क्या बोले?

हालांकि उन्होंने ये अभी नहीं बताया कि वे खुद किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन इतना जरूर कहा कि समय आने पर इसका जवाब देंगे. वहीं उन्होंने बातों-बातों में इस बात का भी इशारा कर दिया कि उनके परिवार वाले भी चुनाव लड़ सकते हैं.

ये सब कुछ उन्होंने एक निजी चैनल को दिए बयान में कहा, जहां उन्होंने ये जाहिर नहीं किया कि वे अपनी पत्नी और भाई को चुनाव में उतारेंगे या नहीं और पूरे बिहार के निषाद समाज को अपना परिवार बताते हुए सवाल का जवाब समाप्त किया.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget