एक्सप्लोरर

नवादा में एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत, मचा कोहराम

Nawada News: गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाला. इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया.

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दत्तरौल गांव में बुधवार (3 सितंबर) को आहर में स्नान के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है. यह हादसा कर्मा पूजा के दिन हुआ, जब बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु के लिए पूजा करती हैं. लेकिन इस घटना ने उत्सव के माहौल को मातम में बदल दिया. एक युवक ने आहर के पास एक महिला को डूबते देखा और उसे बचाया. महिला ने बताया कि चार अन्य लोग पानी में डूब गए हैं. 

गोताखोरों ने निकाले शव

गांव वालों ने तुरंत सूचना दी और एक दर्जन से अधिक गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाला. इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया. कर्म एकादशी के अवसर पर एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया. मृतकों की पहचान शंभू पासवान की पत्नी ज्योति देवी (लगभग 35 वर्ष), उनकी बेटी खुशी कुमारी (लगभग 11 वर्ष), और कृष्णा पासवान की बेटियों पूजा कुमारी (लगभग 18 वर्ष) और अनामिका कुमारी (लगभग 11 वर्ष) के रूप में हुई है.

तालाब पर मिट्टी लेने गई थी महिलाएं

सभी महिलाएं और बच्चियां कर्म एकादशी के पूजा-अनुष्ठान के लिए गांव के तालाब पर मिट्टी लेने गई थीं. इस दौरान स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में डूबने से यह दुखद हादसा हुआ. शंभू पासवान, जो बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं और 7-8 महीने पहले ही गांव आए थे, अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत कर रहे थे. वहीं, कृष्णा पासवान गांव के पंचायत समिति सदस्य हैं.

मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान 

स्थानीय लोगों और प्रशासन ने शोकग्रस्त परिवार की सहायता के लिए कदम उठाए हैं. लेकिन इस अपूरणीय क्षति ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. नवादा के डीएम रवि प्रकाश ने मृतकों के परिवार को चार-चार लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. घटना के कुछ घंटों बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी. यह घटना नवादा में हाल के दिनों में डूबने से हुई कई मौतों में से एक है, जिसने स्थानीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget