एक्सप्लोरर

'ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें नहीं स्वीकार', तेजस्वी यादव का तीखा प्रहार, CM नीतीश से मांगा जवाब

Bihar Assembly Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बयानबाजी हो रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछे हैं.

Bihar Politics: बिहार में चुनाव से पहले वार-पलटवार का सिलसिला जारी है. आगामी चुनाव में एनडीए का महागठबंधन से मुकाबला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 20 साल सत्ता में रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबी, बेरोजगारी, पलायन और शिक्षा की बदहाली पर बात नहीं करते हैं. मुद्दों पर बात रखने के बजाय उल्टे विपक्ष से सवाल पूछा जाता है. 

तेजस्वी यादव के एक्स हैंडल से एनिमेटेड वीडियो जारी किया गया. पोस्ट में लिखा गया, "युवाओं को नौकरी नहीं, कामगारों को काम नहीं, अपराध पर लगाम नहीं, पलायन पर कोई रोक नहीं, बेरोजगारों को रोजगार नहीं, बिना घूस दिए होता कोई काम नहीं, ऐसी निकम्मी सरकार अब हमें स्वीकार नहीं, 20 वर्षों की भाजपा-जदयू सरकार अब बिहार को स्वीकार नहीं." तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश सरकार का इकबाल खत्म हो गया है. हर विभाग में भ्रष्टाचार की खुली छूट है. अपराधियों को सरकार का खौफ नहीं है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता से लूूटपाट किया जा रहा है. एनिमेटेड वीडियो के जरिए कहा गया, "युवाओं को रोजगार नहीं, ये हमको स्वीकार नहीं."

सत्ता पक्ष की तरफ से भी विपक्ष पर पलटवार किए जा रहे हैं. जदयू बीजेपी की सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों के भरोसे चुनाव में उतरने वाली है. दूसरी तरफ लालू यादव के शासनकाल में कानून व्यवस्था और घोटाले का मुद्दा भी उठाया जा रहा है. एनडीए गठबंधन में शामिल बीजेपी का कहना है कि चारा घोटाले से लालू यादव ने जमीन घोटाला करने के लिए तेजस्वी यादव को रास्ता दिखाया. राजद पर हमला बोलते हुए कहा गया कि आम जनता की बेहतरी से तेजस्वी यादव को क्या वास्ता.

ये भी पढ़ें- 'कुर्सी कुमार को ना विचारधारा, ना जनता से सरोकार', बिहार की बदहाली पर RJD का तीखा वार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget