एक्सप्लोरर

Bihar Politics: कांग्रेस ने तेजस्वी के चेहरे पर लगाई मुहर, उत्साहित RJD ने JDU को घेरा, कह दी ये बड़ी बात

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा बताया है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार में एकजुट है हम मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं. इसी बीच राहुल गांधी के पटना आगमन पर बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम ने बुधवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का चेहरा बताया है. कांग्रेस नेता के बयान से उत्साहित आरजेडी ने एनडीए को घेरना शुरू कर दिया है. 

'...तो नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे'

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने तो स्वीकार कर लिया कि तेजस्वी ही महागठबंधन के नेता हैं, चेहरा हैं. उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है वही मुख्यमंत्री बनेंगे. मैं जेडीयू को खुली चुनौती देता हूं कि वह बीजेपी से ऐलान करवाए कि एनडीए की सरकार बनेगी तो नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. 

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि बीजेपी कभी भी नीतीश कुमार को अपना नेता नहीं मानेगी, ना ही मुख्यमंत्री बनाएगी. जो महाराष्ट्र में शिंदे के साथ हुआ वही नीतीश कुमार के साथ होने वाला है. बीजेपी नीतीश के नेतृत्व में लड़ने की बात करती है लेकिन चुनाव के बाद क्या सीएम बनाएगी, नेता मानेगी? इस पर बीजेपी चुप्पी साध लेती है क्योंकि बीजेपी अलग रणनीति पर काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है. तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन इस साल विधानसभा का चुनाव लड़ेगा और तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी. हमारे गठबंधन में नेता नीति और नीयत भी है. 

'कांग्रेस को स्वीकार करना ही था कि तेजस्वी ही चेहरा हैं'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महागठबंधन सरकार में 17 महीने के कार्यकाल में बतौर डिप्टी सीएम तेजस्वी ने जनता का विश्वास हासिल कर लिया. कांग्रेस को स्वीकार करना ही था कि तेजस्वी ही चेहरा हैं. बिहार की 14 करोड़ जनता तेजस्वी को अपना मुख्यमंत्री बिहार के विकास उत्थान के लिए मान चुकी है. 2020 में भी तेजस्वी मुख्यमंत्री का चेहरा थे. इस बार भी रहेंगे. 

क्या बोले थे कांग्रेस नेता?

कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने कहा है कि तेजस्वी महागठबंधन का चेहरा हैं. उन्हीं के नेतृत्व में महागठबंधन बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगा. महागठबंधन बिहार में एकजुट है. मजबूती से मिलकर चुनाव लड़ेंगे. यह तय है इस बार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश सरकार जा रही है. एनडीए सरकार नहीं बना पाएगी.

यह भी पढ़ें: मोकामा गोलीबारी मामला: जेल में रहेंगे अनंत सिंह या आएंगे बाहर? MP-MLA कोर्ट में हुई सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget