एक्सप्लोरर

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का दावा- कहीं से टिकट मिले सीट निकाल लेंगी, पार्टी के सवाल पर क्या कहा?

Jyoti Singh: ज्योति सिंह ने कहा कि वो औरंगाबाद से नहीं लड़ेंगी. ये काराकाट लोकसभा का क्षेत्र है तो बस उस वजह से उनका यहां आना-जाना है. उन्हें जिस पार्टी से मौका मिलेगा वो चुनाव लड़ेंगी.

Jyoti Singh News: 2025 के बिहार के विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां पार्टियां तैयारी कर रही हैं वहीं दूसरी ओर जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं और किसी दल से नहीं जुड़े हैं वह भी जमीन तलाश रहे हैं. इसमें भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की पत्नी ज्योति सिंह भी शामिल हैं. वह काराकाट क्षेत्र का दौरा कर रही हैं. किसी सीट से लड़ेंगी और कौन सी पार्टी से लड़ेंगी यह सब कुछ तय होना बाकी है. इस बीच ज्योति सिंह ने एक बड़ा दावा किया है. औरंगाबाद में ज्योति सिंह ने बयान दिया है कि काराकाट की किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट मिलता है तो वह सीट निकाल लेंगी. 

बीते सोमवार (21 अप्रैल) को ज्योति सिंह औरंगाबाद में पत्रकारों से बात कर रही थीं. उनके सवालों के जवाब में ज्योति सिंह ने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि काराकाट की किसी विधानसभा सीट से पार्टी मुझे टिकट देती है तो वहां से मैं चुनाव लडूंगी." किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी इस पर कहा कि बातचीत चल रही है. मेरी तबीयत खराब हो गई थी तो एक-डेढ़ महीने से थी नहीं. बलिया में थी. दो दिन पहले पटना आई हूं. थोड़ा समय दें. क्लियर कर दूंगी. 

औरंगाबाद से नहीं लड़ेंगी कर दिया साफ

एक सवाल पर कि जनता गुमराह हो रही है कि काराकाट से चुनाव लड़ेंगी या औरंगाबाद से? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि जनता को गुमराह नहीं करना है. जनता से ही प्यार-आशीर्वाद मिल रहा है. उन्हीं के भरोसे से दावे के साथ कह सकती हूं कि काराकाट की किसी विधानसभा सीट से पार्टी टिकट देती है तो मैं निकाल लूंगी. औरंगाबाद से नहीं लड़ना है. 

ज्योति सिंह ने कहा कि औरंगाबाद काराकाट लोकसभा का क्षेत्र है तो बस उस वजह से आना-जाना है. मैंने शुरू से कहा है कि यहां चुनाव के लिए नहीं आ रही हूं. इस सवाल पर कि एनडीए अलायंस की तरफ होंगी या इंडिया गठबंधन? इस पर ज्योति ने कहा, "समाज के लिए काम करना है. जो भी बेहतर होगा वो करेंगे. उसी पार्टी से आएंगे. सारी पार्टी अपना बेस्ट देती है. मुझे जिस भी पार्टी से मौका मिलेगा मैं चुनाव लड़ूंगी." 

यह भी पढ़ें- Singer Anupama Yadav: बिहार के इस थाने में भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव पर केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget