एक्सप्लोरर

पटना में RJD का पोस्टर वार, सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांगा, चुनाव से पहले कुशवाहा जाति को साधने की तैयारी!

Bihar Politics: पटना के इनकम टैक्स गोलंबर, आरजेडी कार्यालय और राबड़ी आवास के अलावा बीजेपी कार्यालय के सामने पोस्टर लगा है. कुशवाहा समाज को एकजुट करने के लिए पोस्टर लगवाया गया है.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले पोस्टर के जरिए हमले किए जा रहे हैं. आज (बुधवार) राजधानी पटना में एक पोस्टर देखने को मिला जिसे आरजेडी नेता की ओर से लगवाया गया है. पोस्टर के जरिए सीधे तौर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोला गया है. पोस्टर में सम्राट चौधरी की तस्वीर लगाकर उन्हें कुशवाहा विरोधी बताया गया है. लिखा गया है, "जाति की बात करते हो और कुशवाहा समाज की हत्या पर चुप्पी साधते हो."

'अब जाग गया कुशवाहा समाज'

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले आरजेडी नेता सनत कुशवाहा ने पटना के इनकम टैक्स गोलंबर, आरजेडी कार्यालय और राबड़ी आवास के अलावा बीजेपी कार्यालय के सामने इस पोस्टर को लगवाया है. पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा गया है, "मुरेठा खोल, बड़बोले उपमुख्यमंत्री कहां हैं?" उसके नीचे सम्राट चौधरी की बड़ी तस्वीर लगाई गई है तो एक साइड में सम्राट चौधरी द्वारा सम्मान करते हुए उस नेता (मंटू सिंह) की तस्वीर लगाई गई है जिस पर हत्या का आरोप है. उसके बीच में लिखा गया है, "कुशवाहा समाज अब जाग गया है. अब वह सिर्फ साथ नहीं हिसाब भी मांगेगा."

'इस्तीफा दो या शर्म करो'

पोस्टर में आगे लिखा गया है, "जाति की बात करते हो और कुशवाहा समाज की हत्या पर चुप्पी साधते हो. जाति के नाम पर वोट लिया अब नरसंहार पर मौन क्यों हो, इस्तीफा दो या शर्म करो." आरजेडी ने पोस्टर के जरिए सीधे तौर पर सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कुशवाहा जाति के वोट बैंक को साधने की कोशिश की है. 

कुशवाहा समाज को एकजुट करने की कोशिश

गौरतलब है कि कुढ़नी विधानसभा में सहनी समाज और कुशवाहा समाज की बहुलता है. 2020 में इस सीट से आरजेडी के अनिल कुमार सहनी की जीत हुई थी. अब आरजेडी की ओर से कुशवाहा समाज को एकजुट करने के लिए पोस्टर लगाया गया है. देखना होगा कि 2025 के चुनाव में क्या कुछ नतीजा आता है.

यह भी पढ़़ें: Bihar Weather: बिहार में आज कहां हीट वेव का अलर्ट... कहां चलेगी लू? देखिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget