एक्सप्लोरर

Bihar Assembly By-Election: चुनावी सभा के दौरान नीतीश कुमार ने लालू यादव पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तो जेल में रहते हुए सारा कुछ देखते थे और सारा काम भी करते थे, तो वो अब कुछ भी करें, हमें क्या. सब अपना काम करते रहें.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सोमवार को उपचुनाव के बाबत चुनाव प्रचार के लिए मुंगेर के तारापुर पहुंचे, जहां उन्होंने चुनावी सभा संबोधित की. इस दौरान उन्होंने कहा, " राजीव कुमार सिंह को एनडीए एकमत से उम्मीदवार बनाया गया. हम 24 नवंबर से सेवा कर रहे हैं. लेकिन जो लोग सोशल मीडिया के दौर में पुरानी बातों को भुला कर तरह-तरह की बातें करते हैं, वो बताएं 15 साल मौका मिला था, तो क्या किए थे? आज हमें मौका मिला है, तो सबके कल्याण के लिए काम करते हैं. समाज में किसी भी जाति की उपेक्षा नहीं की जाती है." 

महिलाओं को कोई स्थान नहीं मिला

उन्होंने कहा, " आज महिलाओं को देखकर खुशी होती है. महिलाओं के लिए हमलोगों ने अलग से नियम बनाया. 2000 के चुनाव में महिलाओं को कोई स्थान नहीं मिला था. लेकिन 2005 में जब हमें मौका मिला तो बिहार पहला राज्य बना जहां पंचायती राज में 50 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को मिला. अब नगर निकाय में भी है. आज लोग बात करते हैं, उनके राज में कितनी लड़कियां स्कूल में थीं, कितने बाहर? लोगों के पास कपड़े नहीं होते थे कि स्कूल भेज सकें. लड़कियों के लिए हमने पोशाक की व्यवस्था की, साइकिल योजना की शुरुआत की. इसकी आलोचना भी हुई. लेकिन जो पुरानी बातें हैं, वो सोशल मीडिया में नहीं रहती."

Bihar News: बिहार में सन्नी देओल और प्रियंका चोपड़ा के ‘बेटे’ ने दी परीक्षा, सवाल से बच्चा घबराया तो उत्तर से शिक्षक

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, " आज लोग वोट मांगने आते हैं, क्या आपदा पीड़ितों को ये कुछ देते थे. हमने किस तरह से काम किया है, सबने देखा. हमने बार-बार कहा कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है. अब हम हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा देंगे. अगर हमें मौका दीजियेगा तो ये होगा. लेकिन किसी और को दीजियेगा तो वो अपना विकास करेंगे, आपका नहीं." 

इस मुद्दे पर लालू यादव को घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा, " आज गांव में सड़क, पुल और पुलिया के निर्माण का काम हो रहा. साथ ही उसके मेंटेनेंस का भी काम हो रहा है. कानून का राज स्थापित किया गया. सभी चीजों का ध्यान रखा जा रहा है." वहीं, सभा के खत्म होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, " पता नहीं सबका अपना काम है. अपना करें, यहां आते हैं. जेलवा में रहते थे तो वहीं से सब जगह नहीं देख लेते." दरअसल, पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से लालू यादव के चुनावी दौरे के संबंध में पूछा था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वो तो जेल में रहकर भी सब कुछ करते थे.

यह भी पढ़ें -

Gandhi Ghat of Bihar: वाराणसी और हरिद्वार के जैसे ही पटना में भी गांधी घाट पर होती है गंगा आरती, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget