एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में सन्नी देओल और प्रियंका चोपड़ा के ‘बेटे’ ने दी परीक्षा, सवाल से बच्चा घबराया तो उत्तर से शिक्षक

मामला बिहार के बेतिया से जुड़ा है. राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के प्रिंसिपल राजेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि यह कॉलेज को बदनाम करने की साजिश है. मामले की जांच हो रही है.

पटनाः बिहार में बारहवीं के प्री-बोर्ड की परीक्षा (12th Pre Board Exam) हो रही है. पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय से एक ऐसा मामला सामने आया है कि अब इसकी चर्चा इंटरनेट मीडिया पर जोरों से हो रही है. राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका पर शरारतन अपने पिता का नाम सनी देओल और मां का नाम प्रियंका चोपड़ा लिख दिया. कॉपी अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल है. इस कॉपी के वायरल होने के बाद अब लोग इसपर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

जो वायरल कॉपी एबीपी न्यूज के हाथ लगी है उसकी पुष्टि नहीं की जा रही है. अब समझें कि वायरल कॉपी के अनुसार छात्र ने उत्तर पुस्तिका में लिखा क्या है. दरअसल, परीक्षा के दौरान एक सवाल पूछा गया था कि आप पुरातत्व से क्या समझते हैं? इसके जवाब में छात्र ने लिख दिया- "यह मेरे मास्टर ने नहीं पढ़ाया है, मैं पुरातत्व से कुछ नहीं समझता हूं."

यह भी पढ़ें- Aurangabad Accident: छतरपुर से गेहूं लेकर आ रही पिकअप वैन औरंगाबाद में पलटी, 2 लोगों की मौत, तीन रेफर

'रजिया से प्यार के कारण अकबर ने हटाया जजिया कर'

एक दूसरा सवाल पूछा गया कि अकबर ने जजिया कर क्यों समाप्त कर दिया? इस सवाल का परीक्षार्थी ने अजीब जवाब लिख दिया. छात्र ने लिखा कि 'अकबर की गर्लफ्रेंड का नाम रजिया था. रजिया से अकबर बहुत प्यार करता था. इसलिए रजिया के कहने पर अकबर ने जजिया कर हटा दिया...' उस उत्तर पुस्तिका पर इतिहास पर पूछे गए सवालों का विचित्र जवाब लिखा है. वहीं एक और सवाल पर कि मोहनजोदड़ो का विशाल स्नानागार का वर्णन कीजिए. इस पर छात्र ने लिखा, “मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार में राजा की पत्नी छबक-छबक कर नहाती थी, कपड़ा फिराती थी.”

इस बारे में राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि यह कॉलेज को बदनाम करने की साजिश है, जिसकी जांच कराई जा रही है. जो लोग भी दोषी होंगे, उनपर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि कुछ लोग हैं, जो कॉलेज की छवि को धूमिल करना चाहते हैं, इसलिए ऐसा किया है. 

यह भी पढ़ें- Model Mona Roy Murder: मोना राय की हत्या का राज खुला, शूटर ने बताए नाम, अब पटना के बिल्डर की पत्नी की तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget