एक्सप्लोरर

बिहार के सासाराम में ASI ने बेल के लिए मांगी रिश्वत, निगरानी टीम ने रंगे हाथों दबोचा

Sasaram Crime: निगरानी के जरिए शिकायत के सत्यापन के बाद मामला सही पाया गया. उसके बाद इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई और फिर मौके पर पहुंच कर घूसखोर एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया.

Sasaram ASI Arrested: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो इन दिनों सक्रिय नजर आ रहा है. घूसखोर अधिकारी और कर्मचारी निगरानी के रडार पर है. इस बीच सासाराम में एक पुलिस अवर निरीक्षक (एएसआई) को एक अन्य एएसआई से रिश्वत लेना महंगा पड़ गया और निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों उसे गिरफ्तार कर लिया. 

जीआरपी में तैनात एएसआई गिरफ्तार

दरअसल, यह पूरा मामला सासाराम जीआरपी का है. बताया गया कि मद्य निषेध कार्यालय, पटना में पदस्थापित एएसआई बसंती कुमारी ने 13 मई को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत की. उन्होंने बताया कि सासाराम जीआरपी में तैनात एएसआई विजय कुमार सिंह ने मेरे पति रंजित कुमार उर्फ करण यादव से रेल थाना सासाराम में जमानत देने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. उन पर कांड संख्या 10/25 के तहत मामला दर्ज है. 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के जरिए शिकायत के सत्यापन के बाद मामला सही पाया गया. प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए जाने के बाद इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस उपाधीक्षक किरण पासवान के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. बुधवार को आरोपी एएसआई विजय कुमार सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते उनके सरकारी आवास, सासाराम से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

बिहार में निगरानी की लगातार हो रही कार्रवाई

ब्यूरो ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उल्लेखनीय है कि बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को दो सफलताएं पाई थीं. ब्यूरो की एक टीम ने वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नीलम कुमारी तथा उसके ड्राइवर अविनाश कुमार को 20 हजार रुपये बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जबकि सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज के राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को 35 हजार रुपये घूस लेते निगरानी टीम के हत्थे चढ़ गया था.

ये भी पढ़ें: '...तो AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा', जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर कसा तंज तो बोली RJD- BJP को खुश रखना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी, 9 लाख में हुई थी डील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले जन सुराज का बड़ा बयान, 'आंदोलन पर रोक…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले आशुतोष रांका का पुलिस को मैसेज- 'आपको पता है कि...'
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget