एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: आरके सिंह का सख्त बयान, 'पवन सिंह चुनाव लड़े तो पार्टी से निकालिए या...'

Elections 2024: आरा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी आरके सिंह एक बार फिर अपने पुराने और कड़क अंदाज में दिखे. उन्होंने अभिनेता पवन सिंह को पार्टी से निकलने की मांग कर दी है.

RK Singh On Pawan Singh: आरा से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार आर के सिंह (Union Minister RK Singh) ने बुधवार (1 मई) को भोजपुरी स्टार और काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) के लिए बड़ी बात कह दी है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि पवन सिंह को पार्टी से निकालिए या चुनाव में बैठने को बोलिए. काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा हैं. उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ जो भी खड़ा होगा वह एनडीए का विरोधी होगा. 

पवन सिंह पर बरसे आर के सिंह

आर के सिंह ने कहा, "उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ जो भी खड़ा होगा नरेंद्र मोदी का विरोधी है. उपेंद्र कुशवाहा जीतेंगे तो नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत होगा. यह हमारा ही नहीं हमारी पार्टी का भी मानना है. या पवन सिंह बैठ जाएं, नहीं तो उन्हें पार्टी से निष्कासित करना उचित होगा. यही हमारी पार्टी का निर्णय है."

आरके सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के क्षेत्र में वे जाएंगे और वह भी हमारे क्षेत्र में आएंगे. राजग गठबंधन में हर कोई एक-दूसरे के लिए जो संभव है वह कर रहा है. वे भी काराकाट में एनडीए को जीत दिलाने के लिए जी-जान लगा देंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि क्या जात के नाम पर वोट और भ्रष्टाचार करने वालों को वोट कीजिएगा? वोट वैसे लोगों के दीजिए जो ईमानदार है. तभी ईमानदारी से काम होगा.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रण लीजिए कि हम भ्रष्ट लोगों को वोट नहीं देंगे. इस पर कार्यकर्ताओं ने सहमति जताते हुए नारे लगाए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां से मुझे वोट भी नहीं मिला था वहां भी मैंने विकास किया है, क्योंकि मैं सभी के लिए सांसद हूं. उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साफ छवि के नेता हैं. उनके जैसा नेता अभी कोई नहीं है. 

काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन

दरअसल, पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था. टिकट मिलने की खुशी जताने के बाद अगले ही दिन उन्होंने एक्स पर वहां से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही. इसके बाद न तो उन्होंने पार्टी छोड़ी है और न ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है. ऐसे में तकनीकी रूप से वे पार्टी में बने हुए हैं.

एनडीए से कहीं और का टिकट नहीं मिलने के बाद पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की. काराकाट सीट से एनडीए प्रत्याशी के रूप में उपेंद्र कुशवाहा मैदान में हैं. पवन सिंह के चुनाव लड़ने से इस सीट पर काटे की टक्कर है. ऐसे में शाहाबाद क्षेत्र के कुशवाहा समाज के लोग काफी नाराज हैं. 

ये भी पढ़ेंः Nitish Kumar: फिर फिसली सीएम नीतीश कुमार की जुबान, मधुबनी में 400 के बदले 4 हजार पार का लगाया नारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget