एक्सप्लोरर

Arrah Crime: कोईलवर बालू घाट डबल मर्डर केस में दो आरोपी गिरफ्तार, एक लोडेड कट्टा तीन गोलियां बरामद

Firing In Arrah: आरा के कमालुचक डबल मर्डर केस में हथियार के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया है.  

Arrah Double Murder Case: आरा के कोईलवर थाना क्षेत्र के कमालुचक दियारा क्षेत्र में बालू घाट पर 1 मई की रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हुआ था. इस मामले में रविवार(05 मई) को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. घटना में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने एक लोडेड कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है. एसडीपीओ 2 रंजीत कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है.

एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात बालू घाट पर गोलीबारी और दो लोगों की मौत के बाद से ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई. उसी क्रम में शुक्रवार को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो बदमाश 65वें बालू घाट जाने वाले रास्ते पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हथियार के साथ बाइक से घूम रहे हैं.

एक लोडेड देसी कट्टा और गोलियां बरामद

उस सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान एक के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और दूसरे के पास से तीन गोलियां बरामद की गईं. गिरफ्तार आरोपी गुलशन कुमार महादेवचक सेमरिया और उमाकांत यादव उर्फ सौरव कुमार नारायणपुर दोनों कोईलवर थाना क्षेत्र का है.

एसडीपीओ 2 ने बताया, "कमालुचक गदहिया बालू घाट पर अवैध बालू के वर्चस्व को लेकर गोलीबारी में गिरफ्तार दोनों आरोपी एक गैंग से ताल्लुक रखते हैं. ये घटना में संलिप्त थे. दोनों घटना के समय भी उस गैंग से लगातार सम्पर्क में थे. गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास के लिए बिहटा, मनेर, डोरीगंज थाना से भी संपर्क स्थापित किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों पर कांड संख्या 215/24 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है."

1 मई को हुई थी फायरिंग की घटना

बता दें कि 1 मई को आरा के कोईलवर के कमालुचक में अवैध बालू के वर्चस्व को लेकर दियारा क्षेत्र के दो गैंग आपस में भिड़ गये थे. दोनों गैंग के बीच हुई फायरिंग में डोरीगंज के चकिया निवासी विकास महतो और सुदर्शन राय की गोली लगने से मौत हो गयी थी. एसडीपीओ के अनुसार अब तक की जांच में पता चला कि दोनों बदमाश फिलहाल सत्येंद्र पांडेय गिरोह के लिए काम कर रहे थे. हथियार बरामदगी को लेकर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

एसडीपीओ ने बताया कि क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर और बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर घटना के बाद क्षेत्र में कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र, अन्य पुलिस पदाधिकारी और डीआईयू की टीम गठित कर छापेमारी कर कोईलवर के पैसठवा बालू घाट के पास से दो अभियुक्तों को पकड़ा गया.

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के बीच अनंत सिंह पैरोल पर जेल से आए, काले रंग की गाड़ी में बैठ सीधे घर रवाना, RJD के लिए झटका!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget