एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के बीच अनंत सिंह पैरोल पर जेल से आए, काले रंग की गाड़ी में बैठ सीधे घर रवाना, RJD के लिए झटका!

Anant Singh Parole: अनंत सिंह के जेल से बाहर आने से पहले सैकड़ों की संख्या में समर्थक पहुंच गए थे. अनंत सिंह सुबह करीब 4.30 बजे जेल से निकले. एबीपी न्यूज़ ने सबसे पहले बताया था. अब इस पर मुहर लगी है.

Anant Singh News: मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant) रविवार (05 मई) की सुबह पैरोल पर जेल से बाहर आ गए. अनंत सिंह की तबीयत खराब चल रही थी. इसके बाद उन्हें पटना के आईजीआईएमएस भर्ती कराया गया था. एबीपी न्यूज़ ने सबसे पहले बताया था कि अनंत सिंह पैरोल पर बाहर आने वाले हैं. इस पर अब मुहर लग गई है. बेउर जेल से बाहर निकलने के बाद अनंत सिंह काले रंग की गाड़ी में बैठे और सीधे घर रवाना हो गए.

आईजीआईएमएस से वापस बेउर जेल शिफ्ट होने के बाद अनंत सिंह ने पैरोल की मांग की थी. कुछ दिन पहले की गई मांग के बाद अब आज रविवार की सुबह पैरोल पर वो बाहर आ गए. कहा जा रहा है कि अनंत सिंह सीधे अपने पैतृक गांव लदमा जाएंगे. करीब 57 महीने बाद पैरोल पर ही सही अनंत सिंह बाहर आए हैं.

जेल के बाहर लगी समर्थकों की भीड़

अनंत सिंह के जेल से बाहर आने से पहले सैकड़ों की संख्या में समर्थक पहुंच गए थे. जैसे ही अनंत सिंह जेल से बाहर निकले तो समर्थकों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया. चुनावी माहौल में अनंत सिंह का बाहर आना मुंगेर लोकसभा सीट पर सियासत गर्म कर सकता है.

कहा जा रहा है कि अनंत सिंह के बाहर आने से ललन सिंह को इस सीट से चुनाव में काफी फायदा होगा. हाल के दिनों में जो दूरियां जनता दल यूनाइटेड और उसके नेता ललन सिंह एवं अनंत सिंह के बीच थीं वह अब कम हो रही है. अनंत सिंह की पत्नी मोकामा से विधायक हैं. नीलम देवी जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह के साथ चुनाव प्रचार में नजर आईं हैं.

आरजेडी ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी को दिया है टिकट

बता दें कि मुंगेर सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होनी है. यहां से बाहुबली अशोक मेहता की पत्नी अनीता देवी आरजेडी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. सबसे बड़ी बात है कि मुंगेर सीट पर चुनाव होने तक अनंत सिंह बाहर ही रहेंगे. ऐसे में इस सीट पर भी सबकी नजरें टिकी हैं. आरजेडी के लिए यह किसी झटका से कम नहीं है. हालांकि खबर है कि अनंत सिंह को जमीन से संबंधित मामलों से जुड़े कार्य के लिए 15 दिनों की पैरोल दी गई है.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'उनका हक है...', पीएम मोदी के 'शहजादा' वाले बयान पर तेजस्वी यादव का आया सॉफ्ट जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget