एक्सप्लोरर

बिहार: मेवालाल के इस्तीफे के बाद सुशील मोदी ने की तेजस्वी से इस्तीफे की मांग, JDU ने भी दी ये चुनौती

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि तेजस्वी यादव को भी इस्तीफा देना चाहिये क्योंकि वो भ्रष्टाचार से जुड़े IRCTC घोटाले में न केवल चार्जशीटेड बल्कि जमानत पर हैं.

पटना: सूबे में जारी सियासी घमासान के बीच शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने पद भार ग्रहण करने के चंद घंटों के बाद ही इस्तीफा दे दिया है. लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद अब नया विवाद शुरू हो गया है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सत्ता पक्ष के नेता विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है. सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा, " तेजस्वी यादव को भी इस्तीफा देना चाहिये क्योंकि वो भ्रष्टाचार से जुड़े IRCTC घोटाले में न केवल चार्जशीटेड बल्कि जमानत पर हैं. कोविड के कारण ट्रायल रुका हुआ था. किसी भी दिन ट्रायल शुरू हो सकता है.

इधर, जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी को चुनौती दी है कि अगर उनमें हिम्मत है तो वो जिस तरह से इस्तीफे की मांग कर रहे थे, उसी तरह से नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देकर दिखाएं. अजय आलोक ने कहा, " हमारे शिक्षा मंत्री ने तो राजनीतिक सुचिता और नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया. लेकिन क्या सवाल उठाने वाले युवराज जी आप इस्तीफा दे पाएंगे? हिम्मत है तो इस्तीफा देकर दिखाएं."

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफा देने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है कि सिर्फ एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी.

तेजस्वी यादव ने लिखा, ''माननीय मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें. महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी. अभी तो 19 लाख नौकरी, संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे. जय बिहार, जय हिन्द.''

एक दूसरे ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा, ''मैंने कहा था ना आप थक चुके हैं, इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है. जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया. थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया. घंटे बाद इस्तीफ़े का नाटक रचाया. असली गुनाहगार आप हैं. आपने मंत्री क्यों बनाया??आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?''

दरसअल, तारापुर विधायक मेवालाल चौधरी जिन्हें शिक्षा विभाग की जिममेदारी सौंपी गई थी, वो कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में नियुक्ति घोटाले में आरोपित हैं. उन्हें कैबिनेट में जगह देकर नीतीश कुमार फंस गए थे. एक दागी नेता को मंत्री बनाए जाने पर विपक्ष लगातार सीएम नीतीश के जीरो टॉलरेंस पर सवाल खड़े कर रही थी. वहीं, नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपित मेवलाल को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे. ऐसे में उन्होंने आज खुद ही इस्तीफा दे दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget