एक्सप्लोरर

बिहार: ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले जवानों पर होगी कार्रवाई, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से ये आदेश जारी किया गया है कि पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान विशेष परिस्थिति को छोड़कर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग ना किया जाए. सभी एसएसपी और एसपी को अपने सभी अधीनस्थों को इस संबंध में निर्देश देने को कहा गया है.

पटना: बिहार में ड्यूटी के दौरान अनावश्यक रूप से मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले पुलिस जवानों पर कार्रवाई की जाएगी. वैसे पुलिस जवान जो ड्यूटी के दौरान फेसबुक, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया एप यूज करते पकड़े गए या बेवजह मोबाइल पर बातचीत करते दिखे तो उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के चार्जेज में विभागीय कार्रवाई की जाएगी. बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट रूप से ये बात कही गई है. 

कार्य क्षमका पर पड़ता है असर

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विधि व्यवस्था लागू कराने को लेकर चौक-चौराहों आदि महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों द्वारा ड्यूटी की जाती है, जहां उन्हें कर्त्तव्य के दौरान पूरी तरह से सजग रहना पड़ता है. लेकिन ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को ड्यूटी के दौरान ही अनावश्यक रूप से मोबाईल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करते पाया गया है. 

आदेश में कहा गया है, " मोबाईल का अनावश्यक उपयोग और सोशल मीडिया आदि से जुड़कर अपना व्यक्तिगत मनोरंजन आदि ड्यूटी के दौरान करने से कर्मियों का ध्यान अपने कर्त्तव्य से भटक जाता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और दक्षता में काफी कमी आती है. साथ ही ये अनुशासनहीनता का भी परिचायक है. ऐसा करने से आम जनता के बीच पुलिस की छवि धूमिल तो होती ही है, मीडिया द्वारा ऐसे मामलों को प्रकाश में लाया जाता है, जिससे राज्य पुलिस की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है."

विशेष परिस्थितियों में करना है मोबाइल का इस्तेमाल

ऐसे में ये आदेश जारी किया गया है कि पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान विशेष परिस्थिति को छोड़कर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग ना किया जाए. सभी एसएसपी और एसपी को अपने सभी अधीनस्थों को इस संबंध में निर्देश देने को कहा गया है. साथ ही आदेश के उल्लंघन को अनुशासनहीनता मानते हुए आगे कार्रवाई करने का भी अधिकार दिया गया है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: अवैध संबंध से नाराज बेटे ने कराई पिता की हत्या, ड्राइवर के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम

CM नीतीश कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग को दी अहम जिम्मेदारी, कहा- काम के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget