एक्सप्लोरर

बिहार: कैमूर में सरकारी गाइडलाइन के अनुसार प्रशासन ने शुरू की महापर्व छठ की तैयारी, सभी घाटों का कर रही निरीक्षण

नगर पंचायत मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी बताया कि छठ पूजा में कोविड-19 के गाइडलाइन को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार सभी घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है. घाटों पर सर्किल बनाया जा रहा है. सभी छठ व्रती के बीच में नियत दूरी होगी.

कैमूर: कोरोना काल में छठ पूजा करने को लेकर सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दिया है. गाइडलाइन के अनुसार 10 वर्ष से नीचे और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपने घरों पर रहेंगे. उन्हें छठ घाट जाने की अनुमति नहीं है. सरकार के गाइडलाइन के बाद नगर पंचायत मोहनिया ने भी अपने पंचायत क्षेत्र में आदेश जारी कर दिया है.

छठ पूजा को लेकर लोग तालाब और पोखर पर अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए जगहों को चिन्हित कर रहे हैं. इसके साथ ही नगर पंचायत मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं. पर्व के दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने, छठ घाट पर अर्घ देने से पहले और अर्घ देने के बाद सैनिटाइज कराने, सभी के लिए मास्क जरूरी रूप से पहनकर छठ घाट पर आने को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं

नगर पंचायत मोहनिया के कार्यपालक पदाधिकारी बताया कि छठ पूजा में कोविड-19 के गाइडलाइन को देखते हुए सरकार के निर्देशानुसार सभी घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है. घाटों पर सर्किल बनाया जा रहा है. सभी छठ व्रती के बीच में नियत दूरी होगी. सभी को मास्क पहनकर ही छठ घाटों पर आना होगा, 10 वर्ष से कम और 60 वर्ष से ऊपर के लोगों पर छठ घाट स्थल पर आने की मनाही होगी. जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के छठ व्रती हैं वह अपने घर पर ही छठ व्रत करेंगे. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इन लोगों के अंदर रोग से लड़ने की क्षमता कम होती है.

वहीं, नगर पंचायत के समाजसेवी शिवजी ने बताया कि पांच हजार से अधिक छठ व्रती इस छठ घाट पर छठ करते हैं. ऐसे में इस बार कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन कराने की हमारी पूरी कोशिश रहेगी. हमने गोताखोर की भी व्यवस्था की है, जिससे कि कोई अनहोनी ना हो. साथ ही छठ घाट को बैरिकेड भी करके रखा जाएगा ताकि कोई भी पानी के अंदर गहराई तक प्रवेश न करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget