एक्सप्लोरर

बिहार: एबीपी की खबर का असर, हर्ष फायरिंग का आरोपी सीआईएसफ जवान गिरफ्तार

एबीपी ने जब इस खबर को प्रमुखता से चलाई तो प्रशासन की नींद खुली और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्काल संझौली के बैरी गांव से सीआईएसएफ के जवान प्रवीण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

रोहतास: हर्ष फायरिंग और हथियार लहराना इन दिनों फैशन में शुमार है. पिछले कुछ दिनों से लगातार शादियों में हर्ष फायरिंग के साथ हीं कई घटनाएं भी देखने को मिल रही है. बावजूद इसके प्रशासनिक कार्रवाई सिफर है.ऐसा हीं एक मामला रोहतास जिले के संझौली थाना अंतर्गत बैरी गांव की है जहां से लक्ष्मण सिंह के बेटे की बारात खुटिया मठिया गांव गई जहां दूल्हे का चचेरा भाई प्रवीण कुमार सिंह जो सीआईएसएफ का जवान है, उसने बारात में द्वारपूजा के दौरान लाइसेंसी राइफल और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. जिसका वीडियो वायरल हो गया था.

एबीपी ने जब इस खबर को प्रमुखता से चलाई तो प्रशासन की नींद खुली और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्काल संझौली के बैरी गांव से सीआईएसएफ के जवान प्रवीण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और जिस लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की गई थी. उसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है.

वीडियो वायरल होने पर तूल पकड़ा मामला

बताते चलें कि मंगलवार 8 दिसंबर की रात एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें सीआईएसएफ का जवान अपने भाई की शादी में ताबड़तोड़ फायरिंग करता हुआ दिख रहा था. वीडियो वायरल होने के बाद इस खबर को एबीपी पर प्रमुखता से चलाई गई.जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और फायरिंग करने वाले सीआईएसएफ के जवान को गिरफ्तार कर थाने ले आई है.

क्या कहते हैं डीएसपी राज कुमार ?

इस संबंध में बिक्रमगंज के डीएसपी राज कुमार ने बताया कि हर्ष फायरिंग के मामले में छुट्टी पर गांव आए CISF के जवान को पुलिस हिरासत में ले ली है और उससे पूछताछ की जा रही है. संझौली थाने में मामले को लेकर एक एफ.आई.आर. दर्ज किया गया है. साथ ही जवान के दोनों लाइसेंसी हथियारों का वेरीफाई किया जा रहा है. जो भी कानूनी प्रक्रिया है, उसे पूरा किया जा रहा है.

जिला में लगातार हो रहे हैं हर्ष फायरिंग

रोहतास जिला में हर्ष फायरिंग इन दिनों फैशन बन गया है. काराकाट, संझौली, सूर्यपुरा, बिक्रमगंज आदि इलाको से हर्ष फायरिंग की कई तस्वीरें सामने आई है. शुक्र है कि अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. लेकिन जिस तरह से शादियों में लाइसेंसी हथियारों का भद्दा प्रदर्शन हो रहा है. यह सुशासन के दावा करने वाली प्रशासन के लिए एक चुनौती है. देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget