एक्सप्लोरर

बिहार: शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान डांसर को लगी गोली, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

घटना के संबंध में घायल डांसर की सहयोगी मुस्कान ने बताया कि वे सभी शादी और अन्य समारोह में स्टेज प्रोग्राम करती हैं. इसी सिलसिले में वे सभी दुर्गा पूजा के अवसर पर आरा आई थीं.

आरा: बिहार सरकार की ओर से शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग करने पर सख्त रूप से रोक लगाई है. इसके बावजूद लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे.  ताजा मामला बिहार के आरा जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव का है, जहां शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गई. इस दौरान एक डांसर को गोली लग गई. गोली डांसर के दाहिने हाथ में बांह पर लगी, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई.

छत्तीसगढ़ की रहने वाली है पीड़िता 

शादी में मौजूद लोगों की मदद से उसे आननफानन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार डांसर मूल रूप से छत्तीसगढ़ के चिचोला गांव निवासी छबीला मरकाव की 21 साल की बेटी काजल कुमारी है. फिलवक्त वह कुछ महीनों से शाहपुर थाना क्षेत्र के दुबौल गांव में किराए का मकान लेकर अपने साथियों के साथ रह रही थी.

शादी समेत अन्य कार्यक्रमों में करती है डांस 

घटना के संबंध में उसकी सहयोगी मुस्कान ने बताया कि वे सभी शादी और अन्य समारोह में स्टेज प्रोग्राम करती हैं. इसी सिलसिले में वे सभी दुर्गा पूजा के अवसर पर आरा आई थीं. बीती शाम अपने पांच साथियों के साथ वे दावां गांव में एक घर की शादी समारोह के दौरान नाच रही थीं. इसी दरमियान स्टेज के पीछे से किसी अज्ञात युवक ने फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान गोली लगने से काजल कुमारी जख्मी हो गई.

फिलहाल, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस की मानें तो वो जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: बिना मास्क के सफर कर रहे थे BJP विधायक, जांच के दौरान पुलिस ने रोका तो देने लगे 'ज्ञान' Bihar Corona Update: इस साल एक दिन में आए रिकॉर्ड सबसे ज्यादा कोरोना मामले, रिकवरी रेट में भी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget