एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में 101 DSP इधर से उधर, इंस्पेक्टर के पद से मिला था प्रमोशन, जानें कौन कहां गया

बिहार में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात 101 इंस्पेक्टर प्रमोशन के बाद डीएसपी बनाया गया है. 61 डीएसपी का पदस्थापन पटना में किया गया है, उनमें अधिकांश को पुलिस मुख्यालय में के कई शाखों में रखा गया है.

101 Inspectors Posted As DSP: बिहार सरकार के गृह विभाग ने 101 डीएसपी का पद स्थापना कर दिया है. यह वे डीएसपी हैं जो इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे और उन्हें प्रमोशन करके डीएसपी बनाया गया था, लेकिन पद स्थापना का इंतजार था. गृह विभाग ने आज अधिसूचना जारी करके सभी 101 डीएसपी का स्थानांतरण कर दिया है. इन डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों में  61 को पटना के कई शाखों में रखा गया है, जबकि 40 डीएसपी को अलग-अलग जिले में पदस्थापन किया गया है.

इन जिलों में पदस्थापित किए गए डीएसपी

इनमें सबसे अधिक बेगूसराय में चार और बक्सर में चार डीएसपी पदस्थापित किए गए हैं. सुपौल में तीन डीएसपी का पद स्थापना हुआ है. इसके अलावा मुजफ्फरपुर, कैमूर, भोजपुरी, दरभंगा, कटिहार, जमुई और सारण में दो-दो डीएसपी का पदस्थापना किया गया है, जबकि अररिया, किशनगंज, मधुबनी ,मधेपुर, सहरसा के यातायात में खगड़िया, लखीसराय, रोहतास के डेहरी, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और गया में एक-एक डीएसपी का पदस्थापना किया गया है .

जारी अधिसूचना के अनुसार अनिमेष कुमार सिंह, मो. इमानुल्लाह, अनिरुद्ध प्रसाद, प्रिय रंजन, कृष्ण कुमार गुप्ता, रामनिवास, कैसर आलम, कुमार पल्लव, निहार भूषण, नेयाज अहमद, मितेश कुमार, वासुकीनाथ झा को अपराध अनुसंधान विभाग में डीएसपी बनाया गया है. सोना प्रसाद सिंह, केशव कुमार मजूमदार, भूदेव दास, शरेंदु शरद, साधुशरण ठाकुर, अमरेंद्र कुमार झा, फारुख हुसैन अंसारी, मनोज कुमार, मुकेश, दिलीप कुमार-1 को विशेष शाखा, पटना में डीएसपी बनाया गया है. 

वहीं रंजीत कुमार को बेगुसराय, संतोष कुमार सिंह को बक्सर, त्रिलोक कुमार मिश्रा को खगड़िया और विजय कुमार गुप्ता को कैमूर का ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है. जबकि विजय कुमार को भोजपुर, मनोज कुमार को नवादा, रामानंद मंडल को कैमूर, विमल कुमार को बक्सर, सुरेश प्रसाद को जमुई, रतनलाल ठाकुर को लखीसराय, हरिनारायण सिंह को कटिहार, वीरेंद्र यादव को सुपौल, सुरेश प्रसाद सिंह को डीएसपी बनाया गया है. खगड़िया, शेखपुरा के रवि कुमार, मधुबनी के जीतेंद्र प्रसाद, किशनगंज के विनोद कुमार, अररिया के शंभूनाथ और मधेपुरा के संजीव शेखर झा को रक्षित का डीएसपी बनाया गया.

अधिकांश डीएसपी को पुलिस मुख्यालय में रखा गया

जिन 61 डीएसपी का पदस्थापन पटना में किया गया है, उनमें अधिकांश को पुलिस मुख्यालय में के कई शाखों में रखा गया है. इनमें अपराध अनुसंधान ,आर्थिक अपराध इकाई, विशेष सत्र पुलिस, निगरानी विभाग, अन्वेषण ब्यूरो, विशेष निगरानी और विशेष शाखा में अधिकांस पदाधिकारी को पदस्थापित किया गया है. इनमें से अधिकांश डीएसपी को अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित किया गया है. कुछ डीएसपी को विशेष कार्य बल में तैनात किया गया है. कुछ डीएसपी को विभिन्न आईजी और डीआईजी के कार्यालयों में पदस्थापित किया गया है.

ये भी पढ़ेंः पटना में महात्मा गांधी के भजन 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम' पर भड़के लोग, भोजपुरी गायिका देवी को मांगनी पड़ी माफी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget