एक्सप्लोरर

बिहार में शराबबंदी कानून पर कैबिनेट का बड़ा फैसला, जहां शराब मिलेगी बस वही इलाका होगा सील, देखें नए नियम

इथनॉल उत्पादित करने वाली अनाज आधारित डिस्टलरी की गतिविधि 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संचालित होगी. मादक द्रव्य से लदे वाहनों को राज्य सीमा में घोषित चेकपोस्ट से ही आने-जाने की अनुमति होगी.

पटनाः बिहार मद्य निषेध और उत्पाद नियमावली 2021 को राज्य सरकार की कैबिनेट (Cabinet Meeting Bihar) ने बुधवार को स्वीकृति दे दी है. इसमें मद्य निषेध से जुड़े कई नियमों को स्पष्ट किया गया है. अब अगर किसी परिसर में शराब का निर्माण, भंडारण, बोतल बंदी, बिक्री या आयात-निर्यात होता है, तो वैसे पूरे परिसर को सीलबंद कर दिया जाएगा. हालांकि आवासीय परिसरों का चिह्नित भाग ही सीलबंद किया जाएगा ना कि संपूर्ण परिसर या पूरा आवास सीलबंद होगा. छावनी क्षेत्र और मिलिट्री स्टेशन को शराब भंडारित करने की अनुमति होगी. छावनी क्षेत्र से बाहर किसी भी कार्यरत या सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी को शराब रखने या उपभोग करने की अनुमति नहीं होगी.

90 दिनों के अंदर अधिहरण का देना होगा आदेश

अधिहरण का प्रस्ताव मिलने पर कलेक्टर सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए प्रभावी पक्षकार की उपस्थिति के 90 दिनों के अंदर अधिहरण का आदेश पारित करेंगे. प्रथम अपराध के लिए जमानत के लिए धारा 436 के प्रावधान लागू होंगे. कलक्टर के आदेश के विरुद्ध अपील दायर की जा सकेगी जिस पर आयुक्त उत्पाद को 30 दिनों के अंदर आदेश पारित करना होगा. पुनरीक्षण के लिए विभागीय सचिव को भी 30 दिनों के अंदर आदेश पारित करना होगा. अपील एवं पुनरीक्षण का कार्यवाही में अपीलार्थी अथवा उसका अधिवक्ता सुनवाई की निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उपलब्ध अभिलेख के आधार पर पीठासीन पदाधिकारी द्वारा एकपक्षीय निर्णय लिया जाएगा.  

वहीं इथनॉल उत्पादित करने वाली अनाज आधारित डिस्टलरी की गतिविधि 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संचालित होगी. मादक द्रव्य से लदे वाहनों को राज्य सीमा में घोषित चेकपोस्ट से ही आने-जाने की अनुमति होगी. ऐसे वाहनों को हर हाल में 24 घंटे के अंदर राज्य की सीमा से बाहर निकलना अनिवार्य होगा. निर्धारित रूट पर जैसे ही शराब लदी गाड़ी राज्य की सीमा में प्रवेश करेगी इसमें डिजिटल लॉक लग जाएगा.

यह भी पढ़ें-

RJD के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भड़के सुशील मोदी, 'लालू यादव ने सारे अनुशासन खुद तोड़े, दूसरों को क्या सिखाएंगे'

तारकिशोर प्रसाद को लेकर पूछा गया सवाल तो BJP के मंत्री ने साधी चुप्पी, गाड़ी में बैठकर चल दिए शाहनवाज हुसैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: ट्रांसफर-पोस्टिंग पर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, बोले- 'पहले मंत्रालय भ्रष्टाचार...'
बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग पर मंत्री दिलीप जायसवाल सख्त, बोले- 'पहले मंत्रालय भ्रष्टाचार मुक्त...'
बिहार: 'गांव के लोग समझ रहे लेकिन विपक्ष...', पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बोले BJP सांसद विवेक ठाकुर
बिहार: 'गांव के लोग समझ रहे लेकिन विपक्ष...', पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर बोले BJP सांसद विवेक ठाकुर
Bihar News: जमुई में इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई, घर से अब तक 40 लाख कैश बरामद, 4 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
जमुई में इंजीनियर पर बड़ी कार्रवाई, घर से अब तक 40 लाख कैश बरामद, 4 ठिकानों पर चल रही छापेमारी
Gopalganj News: दुबई में जहाज की फोटो खींचने पर गोपालगंज के युवक को 10 साल की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार
गोपालगंज: दुबई में जहाज की फोटो खींचने पर युवक को 10 साल की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वीडियोज

India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans
Cannes में Alia Bhatt को लेकर शुरू हुई नई बहस, ‘Who Is She?’ वीडियो वायर
Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया! #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | NEET 2026 Paper Leak | Gautam Adani | Oil Price Hike | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
इस देश पर चला ICC का चाबुक, 6 महीने के लिए रोकी फंडिंग; लगी करोड़ों की चपत
इस देश पर चला ICC का चाबुक, 6 महीने के लिए रोकी फंडिंग; लगी करोड़ों की चपत
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाब, भड़की महिला ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो वायरल
मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाब, भड़की महिला ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो वायरल
अब दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द नए नियम होंगे लागू
दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द नए नियम होंगे लागू
Embed widget