एक्सप्लोरर

RJD के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर भड़के सुशील मोदी, 'लालू यादव ने सारे अनुशासन खुद तोड़े, दूसरों को क्या सिखाएंगे'

सुशील मोदी ने कहा कि लालू ने कभी कोई अनुशासन नहीं माना, केवल लाठी में तेल पिलाना सिखाया. लालू-राबड़ी शासन में आईएएस अफसरों को अपमानित कर मनोबल गिराया जाता था.

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) कभी भी लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) या उनके शासनकाल पर बोलने का मौका नहीं छोड़ते हैं. आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर को लेकर उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया और लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को लेकर सवाल उठाया.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के राज में विधानसभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते उनकी बांह मरोड़ कर कागज छीनने की कोशिश हुई थी. उस समय वह वक्त था जब विपक्ष को बोलने तक का मौका नहीं दिया जाता था. उन्होंने कहा कि उस दौर में शोरूम से नई गाड़ियां उठा ली जाती थीं. बाजार उनकी पार्टी के गुंडों के डर से शाम होते बंद हो जाते थे.

केवल लाठी में तेल पिलाना सिखाया

लालू प्रसाद यादव पर ही आगे आरोप लगाते हुए सुशील मोदी ने कहा कि उन्होंने ही कभी कोई अनुशासन नहीं माना, केवल लाठी में तेल पिलाना सिखाया. लालू-राबड़ी शासन में सीनियर आईएएस अफसरों को अपमानित कर प्रशासन का मनोबल गिराया जाता था. वे खुद अफसरों को "चप्पल मार कर सीधा करने" की धमकी दे चुके हैं. उनका पूरा करियर ही जब संविधान की मर्यादा, कार्यपालिका की गरिमा, विधान मंडल की परंपरा और समाज की समरसता को तोड़ने वाला रहा, तो वे कार्यकर्ताओं को अनुशासन क्या सिखाएंगे?

बता दें कि आरजेडी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था. बीते बुधवार को प्रशिक्षण शिविर का आखिरी दिन था. इस दौरान वर्चुअल माध्यम से लालू प्रसाद यादव ने भी पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. इसी प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर सुशील कुमार मोदी ने तंज कसा है और उनपर आरोप लगाया है कि वे कार्यकर्ताओं को अनुशासन क्या सिखाएंगे.

यह भी पढ़ें-

बिहारः तेजस्वी यादव ने कहा- RJD के प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसी का कलेजा फट रहा, विपक्ष से ही पूछे जा रहे सवाल

Bihar Crime: आरा में अपराधियों ने माले नेता के बेटे को गोलियों से भूना, हत्या के बाद भागते समय पुलिस पर भी फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget