एक्सप्लोरर

Bihar Bhumi Online: देश का पहला राज्य बना बिहार जहां घर बैठे पहुंच जाएगा जमीन का नक्शा, जानें प्रोसेस और चार्ज

Bihar Land Map Online: पहले नक्शा लेने के लिए पटना के गुलजारबाग सर्वेक्षण कार्यालय जाना पड़ता था. यहां काफी परेशानी होती थी. अब सरकार की ओर से नई व्यवस्था की गई है.

पटना: बिहार सरकार (Bihar Government) ने नक्शा लेने के लिए नई व्यवस्था लागू की है. अब आपको बिहार के किसी भी जगह का नक्शा (मानचित्र) लेने के लिए पटना नहीं आना होगा. घर बैठे आपको ऑनलाइन इसके लिए आवेदन करना होगा और ये आपके पास पहुंच जाएगा. इसके साथ ही पूरे देश में बिहार पहला राज्य बन गया है जहां यह व्यवस्था लागू की गई है. इस खबर में जानिए पूरा प्रोसेस और आपको इसके लिए कितना चार्ज देना होगा.

पहले नक्शा लेने के लिए पटना गुलजारबाग सर्वेक्षण कार्यालय जाना पड़ता था यहां आवेदन भरकर नंबर लगाना पड़ता था. दो-तीन दिन का समय लगता था, लेकिन बिहार सरकार ने मंगलवार को नई व्यवस्था के तहत डोर स्टेप डिलीवरी का शुभारंभ किया गया है. इसका उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता ने पटना के शास्त्रीनगर सर्वे भवन में किया. इसके तहत राज्य के किसी भी जिले के किसी भी गांव कस्बों का नक्शा लेने के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: ये कैसी सरकार... बेरोजगार हुए हम, पटना में शिक्षक अभ्यर्थी गाने के सहारे सुना रहे दर्द, कहा- बेकार हुए हम

जानें घर तक कैसे पहुंचेगा नक्शा

नक्शा ऑनलाइन मंगाने के लिए वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाकर डोर स्टेप डिलीवरी आइकॉन पर क्लिक करना होगा. इसके साथ ही आगे के निर्देशों का पालन करें. ऑर्डर और उसका ऑनलाइन पेमेंट करना होगा. एक शीट का नक्शा ऑनलाइन मंगाने के लिए 285 रुपये का भुगतान करना होगा. इसमें कंटेनर का शुल्क और डाक व्यय शामिल है. एक बार में एक कंटेनर में पांच शीट का ऑर्डर किया जा सकता है. गुलजारबाग सर्वेक्षण कार्यालय में एक शीट का नक्शा लेने के लिए डेढ़ सौ रुपये देने होते हैं लेकिन इसके लिए लोगों को आना पड़ता था. विभाग ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए यह सुविधा दी है.

डोर स्टेप डिलीवरी के लिए भारतीय डाक से एमओयू साइन किया गया है. डाक विभाग द्वारा नक्शों की डिलीवरी में स्पीड पोस्ट सेवा की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए आवश्यक पांच लाख बार कोड का आवंटन डाक विभाग द्वारा बिहार सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग को किया जा चुका है. हर कंटेनर पर बार कोड जेनेरेटेड स्टीकर लगाया जाना है. एक कंटेनर में तीन नक्शा समेत कंटेनर का डाक शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है. तीन से ज्यादा नक्शे का डाक शुल्क 150 रुपये तय किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पटना में कदम रखते ही बरसे RCP सिंह, पूछा- मैं एजेंट हूं? राबड़ी आवास को बताया नीतीश कुमार का 'गुरुद्वारा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget