एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पटना में कदम रखते ही बरसे RCP सिंह, पूछा- मैं एजेंट हूं? राबड़ी आवास को बताया नीतीश कुमार का 'गुरुद्वारा'

RCP Singh on CM Nitish Kumar: आरसीपी सिंह मंगलवार की सुबह पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कई बातें कहीं. नीतीश और उनके मिशन को लेकर हमला बोला.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) मंगलवार को पटना पहुंचे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा. आरसीपी सिंह ने कहा कि ये लोग जो कहते हैं कि मैं एजेंट हूं. मेरा बैकग्राउंड पता है न? बिहार में बाढ़ और सुखाड़ है और नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं. यह तो वही कहावत हो गई किसान पस्त, नीतीश कुमार दिल्ली में मस्त.

आरसीपी सिंह ने विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने पर कहा कि यह विपक्षी एकता नहीं है. कहना तो नहीं चाहिए लेकिन यह पक्षी एकता है. जिस तरह पक्षी कभी एक जगह नहीं होते हैं,  कोई आसमान में उड़ता है, कोई धरती पर रहता है, कोई जल में रहता है, कोई पेड़ पर रहता है तो कोई कुछ भोजन करता है. उसी तरह  देश में विपक्षी पार्टियों का हाल है. कहा कि देश के लिए नीतीश कुमार ने क्या किया है या किसी प्रदेश के जैसे आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों के लिए कि इन राज्यों के लोग इनको अपना नेता मानने लगे.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजे गए बिजेंद्र प्रसाद यादव

नीतीश कुमार ने देख लिया गुरुद्वारा

विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए दिल्ली जाने से पहले बीते सोमवार को नीतीश कुमार राबड़ी आवास गए थे. उन्होंने यहां लालू यादव से मुलाकात की थी. इसको लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि बहुत अच्छा है, अब तो वे अपना गुरुद्वारा देख लिए हैं. वह बताएं कि वो जहां जा रहे हैं उनके साथ में क्या-क्या किया. उनसे 1994 में क्यों अलग हुए 2013 में क्यों अलग हुए.

आरसीपी सिंह ने कहा केसीआर जब पटना आए तो बैठक में नीतीश जी उठ बैठ करते रहे. लालू प्रसाद यादव की तरफ इशारा करते हुए कहा केसीआर किसकी पैरवी से नीतीश कुमार से मिले और रात में केसीआर किसके यहां गए यह भी जान लीजिए. नीतीश कुमार पर उम्र हावी हो चुकी है. चीजों को भूल रहे हैं.

नीतीश कुमार के 'सपने' पर दिया जवाब

आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के पास बिहार में सात पार्टियों का समर्थन है. टिकट बाटेंगे तब पता चलेगा कितना समर्थन है. जेडीयू को 11 या 12 सीट लोकसभा चुनाव में मिल सकती है. जीतेंगे कितना वह तो भगवान जाने और प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं. बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि बस आप देखते रहिए, मैं संगठन का आदमी हूं. बिहार में घूमता हूं. लोगों से मिलता हूं और अपने साथी से बात करता हूं. हम लोग जो भी निर्णय लेंगे बिहार के हित में होगा. हमारे लिए सारे ऑप्शन खुले हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Maharani 2 Web Series: महारानी-2 से लेकर बिहार की राजनीति पर खुलकर बोलीं शारदा सिन्हा, पढ़ें धमाकेदार इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget