एक्सप्लोरर

Akshara Singh Song: अक्षरा के नए गाने ‘कमरिया’ ने मचाई धूम, सॉन्ग को लेकर अदाकारा ने की है फैंस से ये अपील

Kamariya Bhojpuri Video Song:अक्षरा सिंह के गाने को लेकर फैंस काफी वेट करते हैं. हाल ही में उनका नया गाना कमरिया रिलीज हुआ है जिसने काफी धूम मचा दी है.

पटना: भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नया भोजपुरी गाना ‘कमरिया’ (Akshara Song Ka Kamriya) ने रिलीज के साथ गदर मचा दिया है. यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है. ये गाना दिसंबर की सर्दी में गर्मी बढ़ाने वाला है. इस गाने में खूब मस्ती है जो अक्षरा के फैंस के साथ साथ भोजपुरी संगीत को चाहने वालों को भी खूब पसंद आ रहा है. वैसे भी अक्षरा सिंह के गाने का इंतजार फैंस के बीच बेसब्री से होता है. इसलिए जब यह गाना रिलीज हुआ उसके बाद से ही वायरल हो रहा है.

नए सॉन्ग में अक्षरा का धमाल

बात अगर अक्षरा के इस गाने की करें तो इसके म्यूजिक वीडियो में करण खन्ना उनके साथ नजर आएं हैं. दोनों की केमेस्ट्री काफी जच रही है और ये बात उनके फैंस भी नोटिस कर रहे हैं. इसके अलावा इस गाने की कोरियोग्राफी भी कमाल की है. अक्षरा और करण इस गाने में दिल को छू लेने वाले स्टेप्स करते नजर आए हैं. दरअसल, अपने काम के प्रति सजग रहने वाली अक्षरा सिंह की ये खासियत रही है कि वे अपने गानों और डांस हुक स्टेप में वेरिएशन लेकर आती रहती हैं. इसलिए उनके हर एक गाने का अलग अंदाज होता है. यह चलन भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा ने ही शुरू किया है. इस गाने में भी उनके डांस मूव्स खतरनाक हैं. तभी अक्षरा अपने इस गाने को लेकर एक्साइटेड भी नजर आ रही हैं.

">

अक्षरा ने की ये अपील

उन्होंने अपने गाने के रिलीज के बाद इंस्टाग्राम पर 17 मिनट लाइव आकर गाने का प्रमोशन भी किया. अक्षरा ने कहा कि गाना शानदार है और जिस तरह से लोग प्यार दे रहे हैं. उससे वे बेहद खुश हैं. अक्षरा ने अपने फैंस से ‘कमरिया’ गाने पर भर–भर कर रील्स बनाकर उन्हें टैग करने की अपील की है. बता दें कि गाना ‘कमरिया’ को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है. म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रही हैं. गाने में उनके साथ रोशन सिंह की भी आवाज काफी कर्णप्रिय है. गाने का लिरिक्स अजय बच्चन ने बनाया है. म्यूजिक रोशन सिंह का है. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय (मनोज) हैं. डीओपी पंकज सोनी और अरमान सिंह हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly: बिहार सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष, पक्ष भी उठाएंगे सवाल, आज से शीतकालीन सत्र की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget