एक्सप्लोरर

Bhagalpur Bomb Blast: भागलपुर में बम फटने से 2 बच्चे बुरी तरह घायल, रस्सी से बंधी थी पोटली, उठाते ही तेज धमाका हुआ

Bhagalpur News: भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र की घटना है. दोनों बच्चों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भागलपुर: नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार (15 जून) की दोपहर बम फटने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक बच्चे की उम्र 12 साल है और दूसरी लड़की है जिसकी उम्र आठ साल है. ये दोनों भाई-बहन हैं. बगीचे में खेलने के लिए दोनों बच्चे गए थे. आम समझकर रस्सी से बंधी पोटली उठाई जिसके बाद धमाका हो गया.

घायल बच्चे का नाम बालवीर है जबकि लड़की का नाम आयुषी है. बालवीर का एक पैर बम से बुरी तरह घायल हो गया. दोनों घायल बच्चे मनोहरपुर गांव के रहने वाले हैं. आठ वर्षीय बच्ची आयुषी ने बताया कि वे लोग बगीचा में आम चुनने के लिए गए थे. इसी दौरान एक जोरदार धमाका हुआ. वह और उसका भाई बालवीर बुरी तरह घायल हो गए. कैसे क्या हुआ उसे कुछ भी याद नहीं है.

Bhagalpur Bomb Blast: भागलपुर में बम फटने से 2 बच्चे बुरी तरह घायल, रस्सी से बंधी थी पोटली, उठाते ही तेज धमाका हुआ

जितनी मुंह उतनी तरह की हो रही बातें

हालांकि यह बम कैसा था और कैसे बगीचे में पहुंचा इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चला है. वहीं इलाके में इस घटना से अफरातफरी का माहौल कायम है. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि बम किसी ने दोनों बच्चे पर फेंका है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों ने आम समझकर बगीचे में बम उठाया और यह घटना हो गई. फिलहाल जितनी मुंह उतनी बात हो रही है लेकिन जांच के बाद ही पता चलेगा.

चिकित्सक ने क्या कहा?

मायागंज अस्पातल में इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कि आठ साल की लड़की आयुषी की स्थिति खतरे से बाहर है. 12 साल के लड़के बालवीर की हालत ज्यादा खराब है. लड़के का एक पैर बम के धमाके से उड़ गया है. इलाज किया जा रहा है. अगर सुधार नहीं होता है तो उसे यहां से रेफर कर दिया जाएगा.

Bhagalpur Bomb Blast: भागलपुर में बम फटने से 2 बच्चे बुरी तरह घायल, रस्सी से बंधी थी पोटली, उठाते ही तेज धमाका हुआ

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की. जहां बम धमाका हुआ पुलिस वहां भी पहुंची. वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि बगीचे में बम विस्फोट से दो बच्चे घायल हुए हैं. उनका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉग स्क्वायड की टीम और फॉरेंसिक की टीम जांच में जुटी हुई है. जल्द उम्मीद है कि हम निष्कर्ष पर पहुंचेंगे. मधुसुदनपुर थाने की पुलिस के अलावा कई टीम इस पर काम कर रही है.

अस्पताल में बच्चों को लेकर आए गांव के मनीष कुमार ने कहा कि पहले वो लोग डॉक्टर गोपाल के यहां गए लेकिन वहां इलाज करने से मना कर दिया गया है. इसके बाद वे लोग मायागंज अस्पताल पहुंचे. मनीष कुमार ने कहा कि उसे पता चला कि बम फटने से दोनों बच्चे घायल हुए हैं. बगीचे में आम चुनने के लिए बच्चे गए थे और वहां बम उठा लिया जिसके बाद धमाका हो गया.

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर CM नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- देश नीतीश का इंतजार कर रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget