एक्सप्लोरर

Bettiah Accident: बिहार में हादसा, बेतिया में ट्रक ने दरवाजे पर बैठे लोगों को रौंदा, सास-बहू की मौत, 5 घायल

Road Accident: मृतकों की पहचान विजय मुखिया की 35 वर्षीय पत्नी सुगंधी देवी और बाबूलाल मुखिया की 60 वर्षीय पत्नी सोमारी देवी के रूप में हुई है. चनपटिया की यह घटना है.

बेतिया: चनपटिया में रविवार (03 मार्च) की सुबह एक ट्रक ने दरवाजे पर बैठे लोगों को रौंद दिया. घटना कैथवलिया-लौरिया रोड में उत्तरवाहिनी पुल के भटहा के पास की है. इस हादसे में सास-बहू की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घर में शादी का माहौल था जो मातम में बदल गया. घायलों को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

ग्रामीणों ने बताया कि जिस घर में यह हादसा हुआ है उनके यहां 10 मार्च को शादी होने वाली है. मृतकों की पहचान विजय मुखिया की 35 वर्षीय पत्नी सुगंधी देवी और बाबूलाल मुखिया की 60 वर्षीय पत्नी सोमारी देवी के रूप में हुई है. सुगंधी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घटना में घायल हुई सोमारी देवी ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया.

सड़क हादसे में घायल हुए लोगों में ये शामिल

वहीं दुर्घटना में घायल होने वालों में 50 वर्षीय रुसुन्ति देवी, छह वर्षीय सोनम कुमारी, 10 वर्षीय सुधा कुमारी शामिल हैं. सभी सेनुआरिया और चनपटिया के रहने वाले हैं. भागने के दौरान ट्रक की एक बाइक से टक्कर हो गई. इसमें बाइक चालक मुरारी कुमार शर्मा (32 वर्ष) और कुंदन कुमार (20 वर्ष) भी जख्मी हो गए. सभी घायलों का इलाज सीएचसी चनपटिया और जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है.

घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवा ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया. पिटाई कर दी. पिटाई के बाद ग्रामीणों ने चालक को पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद सड़क जाम कर लोगों ने जमकर हंगामा किया. मौके पर सिरसिया ओपी और चनपटिया थाने की पुलिस के साथ अंचल अधिकारी भी पहुंचे. मामले को शांत कराया. घटना से उग्र ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क को जाम रखा. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया. हाइवा ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो और आसनसोल सीट नहीं...! पवन सिंह ने क्यों कहा नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget