एक्सप्लोरर

वायरल वीडियो और आसनसोल सीट नहीं...! पवन सिंह ने क्यों कहा नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? समझें

Pawan Singh News: आसनसोल सीट से चुनाव नहीं लड़ने के बारे में जानकारी पवन सिंह ने ट्वीट करके दी है. कहा कि किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा.

पटना: बिहार के आरा के रहने वाले भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को बीजेपी ने आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव के लिए बीते शनिवार को टिकट देने की घोषणा कर दी थी. अब 24 घंटे के अंदर ही पवन सिंह ने फैसला ले लिया है कि वह इस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. पवन सिंह ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है. रविवार (03 मार्च) को उन्हें एक्स पर इस संबंध में पोस्ट किया है.

भोजपुरी सुपरस्टार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, 'भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा.' उन्होंने अपने इस ट्वीट में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग किया है.

24 घंटे में ही क्यों लिया ये निर्णय?

बता दें कि बीजेपी की तरफ से बीते शनिवार (2 मार्च) शाम लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई. अब सवाल है कि 24 घंटे के अंदर ही पवन सिंह ने इस तरह का निर्णय क्यों ले लिया? इसकी कई वजहें सामने आ रही हैं. समझिए पूरी रिपोर्ट.

दरअसल पवन सिंह के नाम का जैसे ही बीजेपी ने एलान किया तो खुद भोजपुरी स्टार काफी खुश हुए थे. उनका वीडियो सामने आया था. बीजेपी की ओर से जैसे ही पवन सिंह के नाम की घोषणा हुई तो सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार को घेरा जाने लगा. पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसमें वह 'बिहार तक' को इंटरव्यू दे रहे थे. यह वीडियो कुछ दिनों पहले का है. इसमें सवालों के जवाब में पवन सिंह ने कहा था कि उनसे सिंगिंग और एक्टिंग के बारे में पूछ लिया जाए, वह जवाब दे देंगे. राजनीति के बारे में उन्हें बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है.

पवन सिंह से सवाल किया गया था कि राजनीति में आते हैं तो उनके लिए क्या मुद्दा होगा? वो क्या करेंगे? इस पर पवन सिंह ने कहा था कि कोई भी है तो वह चाहता है कि हम जहां से हैं वहां विकास हो. और बहुत ज्यादा हमको जानकारी नहीं है. विकास तो होगा यह तय है. इस तरह का जवाब देते हुए वह उलझ गए थे और सही से बोल नहीं पाए थे. इस इंटरव्यू के वीडियो को टीएमसी की नेता महुआ मोइत्रा ने रविवार को ट्वीट भी किया है. कई और लोगों ने भी इस वीडियो को शेयर किया है. 

दूसरा कारण क्या है?

वहीं दूसरी ओर एक कारण और भी हो सकता है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह को चुनाव लड़ने के लिए बंगाल भेज दिया गया. ऐसे में उन्हें यह लगा होगा कि जिस तरह से उन्हें सोशल मीडिया पर घेरा जा रहा है और भोजपुरी भाषी क्षेत्र से टिकट नहीं मिला है तो हो सकता है कि चुनावी मैदान में वह पिछड़ जाएं. सामने वाले से मुकाबला ना कर पाएं क्योंकि उनके लिए यह पहला मौका है. वह नहीं चाहते हैं कि किसी भी कीमत पर इस चुनाव में हार जाएं. बता दें कि चर्चा तो यह भी थी कि पवन सिंह आरा सीट से लड़ेंगे. अगर बिहार में किसी सीट से उनका नाम तय गया होता तो ऐसा हो सकता था कि वह शायद इस तरह का फैसला 24 घंटे में नहीं लेते.

एक पोस्टर को शेयर कर घेर रहे टीएमसी नेता

पवन सिंह को टीएमसी के नेता एक गाने के पोस्टर के जरिए भी घेर रहे हैं. उस पोस्टर पर पवन सिंह की तस्वीर है. उनके गाने और अश्लील वीडियो को लेकर निशाना साधा जा रहा है. राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने एक्स पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, "बीजेपी ने कल भोजपुरी गायक पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया. पवन सिंह ऐसे वीडियो बनाते हैं, जो बेहद अश्लील और महिला विरोधी होते हैं. उन्होंने अपने गानों से बंगाल की महिलाओं को निशाना बनाया है."

यह भी पढ़ें- पवन सिंह को BJP से टिकट मिलने पर आया पत्नी का रिएक्शन, जानिए क्या बोलीं ज्योति सिंह

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget