एक्सप्लोरर

Begusarai News: बेगूसराय में महिला की पीट-पीटकर हत्या, मासूम बच्चे के पेशाब करने पर भिड़ गए दो पक्ष

Begusarai Clash: मारपीट की घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव की है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

बेगूसराय: दो पक्षों में हुई झड़प में एक महिला की इतनी पिटाई कर दी गई कि उसकी मौत हो गई. मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव के गाछी टोला वार्ड नंबर 27 का है. मासूम बच्चे के पेशाब करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद दोनों ओर से लोग भिड़ गए. इस घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं. यह घटना बीते गुरुवार (04 जनवरी) की देर शाम की है.

क्या है पूरी घटना?

बताया जाता है कि बारो गांव निवासी मोहम्मद अरशद का पड़ोसी मोहम्मद इम्तियाज उसके भतीजे की पिटाई कर रहा था. यह देख मोहम्मद अरशद ने इम्तियाज को टोका तो दोनों में विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी. मोहम्मद अरशद ने बताया कि उसका पड़ोसी दबंग है. जब उसने कहा कि बच्चे ने पेशाब कर दिया तो क्या हो गया, इसी बात पर घर में घुसकर लाठी-डंडे और रॉड से उसकी पत्नी शाहिना परवीन और बच्चे को मारने लगा. वे लोग घायल हो गए. घायल अवस्था में पत्नी को तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल में लेकर गया. वहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां मौत हो गई.

दो दिन पहले किशनगंज से आए थे बेगूसराय

मोहम्मद अरशद किशनगंज में रहकर सब्जी बेचता है. सब्जी बेचकर ही परिवार चलाता है. उसने बताया कि दो दिन पहले ही वह परिवार के साथ अपने गांव बारो आया था. यदि उसे पता रहता कि इस बार वह गांव आएगा तो उसकी पत्नी उससे जुदा हो जाएगी तो वह गांव ही नहीं आता.

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अरशद के भाई मोहम्मद मुजफ्फर और मोहम्मद इम्तियाज के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था. पौने दो कट्ठा जमीन को लेकर कई बार विवाद हो चुका है. एक सप्ताह पहले भी दोनों में मारपीट हुई थी.

एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को फुलवरिया थाना के बारो गांव में दो पक्षों में पेशाब करने पर विवाद हुआ था. इस घटना में घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. कुछ लोग घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अन्य के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जहानाबाद में कोर्ट का अनोखा फैसला, कहा- 'तीन महीने तक करना होगा ट्रैफिक का काम', जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
Xप्लेन: बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर? समझें गणित
बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget