एक्सप्लोरर

Bihar News: जहानाबाद में कोर्ट का अनोखा फैसला, कहा- 'तीन महीने तक करना होगा ट्रैफिक का काम', जानें मामला

Jehanabad: मामला जहानाबाद जिला किशोर न्याय परिषद से जुड़ा है. मखदुमपुर थाने में स्पेशल पोक्सो एक्ट के तहत एक मामला दर्ज था. इसी को लेकर सुनवाई में आदेश दिया गया है.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में जिला किशोर न्यायालय ने गुरुवार (04 जनवरी) को एक अनोखा फैसला सुनाया है. जिला किशोर न्याय परिषद जहानाबाद ने स्पेशल पोक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपित बालक को सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया है. इस आदेश के तहत बालक को तीन महीने तक ट्रैफिक का काम करना होगा. यह अनोखा आदेश जिला किशोर न्याय परिषद जहानाबाद/अरवल की प्रधान दंडाधिकारी निवेदिता कुमारी ने दिया है.

आचरण में सुधार के लिए उठाया गया कदम

दरअसल, यह मामला जहानाबाद जिला किशोर न्याय परिषद से जुड़ा है. किशोर न्याय परिषद की ओर से मखदुमपुर थाने में दर्ज स्पेशल पोक्सो एक्ट के एक लंबित मामले की सुनवाई की गई. इसी दौरान बालक के आचरण में सुधार के लिए यह कदम उठाया गया है. इसके तहत उसे जहानाबाद जिले में तीन महीने तक ट्रैफिक सेवा करने के लिए कहा गया है.

आदेश सुनाने के बाद प्रधान दंडाधिकारी ने स्थानीय पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया है कि उक्त विधि विरुद्ध बालक को ट्रैफिक के संबंध में उचित ट्रेनिंग देकर ट्रैफिक का कार्य कराना सुनिश्चित करें. इसके अलावा यह भी कहा गया है कि बालक के कार्य की प्रत्येक माह की उपस्थिति विवरणी एवं उसके द्वारा किए गए कार्य की पूर्ण विवरणी हर महीने की अंतिम तारीख को जिला किशोर न्याय परिषद को उपलब्ध कराएं.

सामुदायिक सेवा के दौरान वरुण कुमार गौतम, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी, जिला किशोर न्याय परिषद, जहानाबाद की ओर से निरीक्षण भी किया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उक्त बालक सही तरीके से सामुदायिक सेवा प्रदान कर रहा है. इधर जिला किशोर न्याय परिषद जहानाबाद के फैसले पर अधिवक्ता मुकेश कुमार गौतम ने बताया कि सामुदायिक सेवा कराने के आदेश पीछे कोर्ट का यह उद्देश्य रहा होगा कि आरोपित किशोर को सजा भी मिल जाए और आगे चलकर सामाजिक दायित्व की समझ भी हो सके.

यह भी पढ़ें- Jitan Ram Manjhi: 'जो केके पाठक का विरोध कर रहे वो...', जीतन राम मांझी का एक और नया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget