एक्सप्लोरर

Bihar News: बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल

Begusarai News: मामला बखरी थाना क्षेत्र का है. मृतक छात्रा की पहचान करेटांड निवासी अमरजीत कुमार की 17 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी और शिवजी ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से दो छात्रा की मौत (Begusarai News) हो गई. वहीं, कई छात्र-छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए.  घटना जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बगरस की है. बताया जाता है कि बगरस स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में हर साल की भांति इस वर्ष भी मां सरस्वती की पूजा धूम धाम से मनाई गई. पूजन के बाद प्रतिमा को एक ट्रैक्टर से विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था. पूरे गांव का भ्रमण कर नदी के किनारे ले जाया गया, लेकिन उस वक्त ट्रैक्टर का ट्रॉली पलट गया. ट्रैक्टर के ट्रॉली पलटने से उसके अंदर कई छात्र छात्रा चपेट में आ गए.

कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में दो छात्रा की मौत हो गई. वहीं, कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक छात्रा की पहचान करेटांड निवासी अमरजीत कुमार की 17 वर्षीय पुत्री स्वीटी कुमारी और शिवजी ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है. वहीं, घायल बच्चों में मनोहर महतो के पुत्र मयंक कुमार, स्व. संजय महतो की पुत्री सुनैना कुमारी, गरीब महतो की पुत्री संध्या कुमारी, मोहित महतो की पुत्री कामिनी कुमारी, कैलाश महतो की पुत्री मनीषा कुमारी, देव नारायण महतो की पुत्री पूनम कुमारी, मनोज गोस्वामी की पुत्री दुर्गा कुमारी शामिल है.

ग्रामीणों ने सूझबूझ कई बच्चों की जान बचाई

मां सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी बच्चे की जान बचाई गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ कई बच्चों की जान बचाई. ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. वहीं, एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बखरी थाना क्षेत्र के बगरस में एक निजी कोचिंग संस्थान में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से दो छात्रा की मौत हो गई है और आधा दर्जन छात्र-छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 

घायल बच्चों का इलाज स्थानीय पीएसी में कराया जा रहा है. सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. जरूरत पड़ने पर उन सभी बच्चों को बेहतरीन इलाज के लिए अन्य जगहों भी भेजा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Bihar: भागलपुर और दरभंगा में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में झड़प, कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget